भूल कर भी ना करे शनिवार को ऐसा काम अन्यथा कोई नहीं बचा पायेगा आपको शनिदेव से

0

वैसे तो शनिवार का दिन भगवान शनि देव का माना गया है, लेकिन इस दिन हनुमान जी भी पूजा का विधान है। मान्यता है कि शनिवार को हनुमानजी की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को भगवान शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है। तेल दान भी किया जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायधीश माना गया है। ये कर्मफल देने वाले भी माने जाते हैं यानी जो जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा। यदि हम ज्योतिष की मानें, तो शनिवार को कुछ चीजों को खरीदने व घर लाने से शनिदेव कुपित हो जाते हैं। हम आपको यहां ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं,जिन्हें शनिवार को गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है। घर-परविार में अशांति का वातावरण हो सकता है। लगी लगाई नौकरी छूटने का खतरा हो सकता है। लिहाजा, ध्यान दें और यहां बताई चीजों को न खरीदें, न ही घर लाएं…

लोहा: शनिवार के दिन लोहे से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है ये खरीदने से घर में दुर्भाग्य आता है। इस दिन लोहे की चीजें दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका दर्भाग्य खत्म हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति व धन-दौलत में बरकत होती है। बिजनेस में भारी मुनाफा होता है।

तेल: इस दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। कहा ाता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में बीमारियां आती हैं। यदि आप पर शनि की साढ़े साती है, तो शनिवार को तेल का दान करें, इससे साढ़े साती का प्रभाव कम होगा।

स्याही: शनिवार के दिन स्याही नहीं खरीदनी चाहिए। शनिवार के दिन स्याही से सम्मान नहीं मिलता। इस दिन पढ़ाई से जुड़ी चीजें खरीदनी चाहिए, लेकिन स्याही भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। स्याही से तात्पर्य पेन, रिफेल आदि।

नमक: शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है।

झाड़ू: शनिवार को दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में गरीबी आती है।

माचिस-पेट्रोल: शास्त्रों के अनुसार अग्नि को महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन शनिवार के दिन केरोसीन, माचिस, पेट्रोल जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

काले तिल: काले तिल पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अलावा शनि ग्रह से जुड़़ी समस्याओं में इन्हें दान भी किया जाता है। शनिवार के दिन काले तिल नहीं खरीदने चाहिए इससे कई तरह के समस्याएं सामने आती हैं।

जूते: शनिवार को जूते नहीं खरीदने चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार को खरीदे जूते पहनने से काम में सफलता नहीं मिलती है।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply