दीवाली की शॉपिंग करने जाएं तो जरूर ले आएं ये 6 चीजें अपने घर में, गरीबी भाग जाएगी घर से कोसों दूर

हिंदु धर्म में दीपावली का त्यौहार सबसे बड़ा पर्व माना गया है। शास्‍त्रों के अनुसार ये दिन लक्ष्मी पूजन का होता है यानि इस दिन आप धन की देवी को अपने घर पर आमंत्रित करते हैं। हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी उसके घर पर पधारें, अपनी कृपा दृष्टि परिवार पर बरसाएं, बस यही कामना रहती हैं। यदि इस वर्ष दिवाली पर आप भी कैसे भी करके मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो हमारे पास एक उपाय है।

इसके लिए आपको अपने दिवाली की शॉपिंग में इन 6 चीजों को शामिल करना होगा। क्‍योंकि इन 6 वस्‍तुओं को अगर आप अपने घर या दुकान के द्वार पर लगा लेते हैं तो कभी धन धान्‍य की कमी नहीं होती है। साफ सफाई बेहद जरूरी है, मुख्‍य द्वार को तुरंत सही करवा लें। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो 6 चीजें।

ये हैं वो 6 चीजें

1. घर या दुकान के मेन गेट पर किसी बर्तन में पानी भरके फूल रख दें और फ्लोटिंग कैण्‍डल सजाएं। ये काम आप धनतेरस के दिन से ही कर सकते हैं धनतेरस से लेकर दिवाली तक आपको ऐसा करना है इससे आपके घर में पूरे साल लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी।

2. ये चीज आपको जरूर से लगानी है मुख्‍य द्वार पर लक्ष्‍मी माता के पद् चिन्‍ह लगाना चाहिए। अगर आपके पास चांदी के नहीं लगाने हैं तो आप हाथ से बना लें या फिर आप स्‍टीकर लगा लें। ध्‍यान रहे कि इसे आप अपनी घर के अंदर की तरफ लगाएं इससे आपके घर में माता लक्ष्‍मी आएगी।

3. इस दिवाली पर आपको अपने मुख्‍य द्वार पर कोई विशेष चिन्‍ह जरूर लगानी है और हो सके तो आप ये चिन्‍ह चांदी का लाएं। क्‍योंकि चांदी काफी शुभ माना जाता है। इस बार अगर आप मुख्‍य द्वार पर स्‍वास्‍तिक लगाते हैं तो आपको बहुत लाभ होगा।

4. कमल के आसन पर बैठी माता लक्ष्‍मी की मूर्ति अगर आप घर लाते हैं तो आपको काफी फायदा होगा। इस बार विशेष संयोग बन रहा है अगर आप चांदी की मूर्ति लाते हैं तो आपको काफी लाभ होगा।

5. दिवाली के दिन तोरन जरूर लगाने चाहिए अगर अपने घर पर इसे लगाते हैं तो माता लक्ष्‍मी प्रसन्‍न हो सकती है अगर आप आम के पत्‍ते के तोरन लगाते हैं तो उसके साथ आप एक परमानेंट तोरन जरूर लगाएं जो बाजार में आपको मिलते होंगे मोतियों व लटकन लगे हुए। ये आपके घर में निगेटिव उर्जा को आने से रोकता है। नकली तोरन लगाने से आपको जरूर बचना है।

6. इस दिवाली ध्‍यान रहे कि इस दिन माता लक्ष्‍मी को लाल व चम‍कीले रंग बहुत पसंद होते हैं। इसलिए अगर आप इस दिन कपड़े खरीद रहे हो तो भूल से भी काले रंग के कपड़े न खरीदें।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply