मंगलवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ

हमारे हिंदू धर्म में हनुमान जी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। लड़के तो लड़के लड़कियों भी करती हैं इनकी पूजा। लेकिन पूजा करने से पहले आपको शायद इनके उल्टे प्रबाव के बारे में जानकारी नहीं होंगी।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ चीजें जिस करने से आप पर उल्टा प्रभआव पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा लोग मंगलवार और शनिवार को करते हैं और इस बीच लोग उल्टे तरीके का भी काम करते हैं जिससे भगवान उनसे नाराज हो जाते हैं।

मंगलवार का दिन हनुमान जी को बहुत प्रिय है और ऐसा माना गया है कि इस दिन पवनपुत्र की पूजा विशेष रूप से फल प्रदान करती है। इतना ही नहीं मंगलवार का दिन क्षत्रीय ग्रह मंगल से भी जुड़ा है जो रक्त का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करना, उनका ध्यान करना मंगल दोष को काटता है और किसी भी प्रकार के नकारात्मक प्रभाव को न्यूनतम करता है।
हिंदू धर्म में माना जाता है कि पवनपुत्र हनुमान ही हैं जो ग्रहों के प्रकोप से मनुष्य को बचाते हैं। शायद यही वजह है कि इन्हें कलयुग के देवता कहा गया है क्योंकि कलयुग का मनुष्य अगर मंगल, शनि, राहु, केतु जैसे पापी ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचना चाहता है तो हनुमत अराधना ही उसके पास एकमात्र उपाय है।
मंगलवार को हनुमत अराधना करना लाभकारी है लेकिन बहुत कुछ ऐसा भी है जिसे करना स्वयं अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। मंगल ग्रह आयु का भी प्रतिनिधि है, इसलिए इस दिन की गई छोटी सी भी भूल आयु का भी नाश करती है।
मंगलवार के दिन इन कामों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर कोई ऐसा करता है तो उसे अनचाहे संकट का सामना करना पड़ता है, हम आपको बता रहे हैं।

1. शास्त्रों अनुसार माना जाता है कि मंगलवार के दिन धन न देना चाहिए न देना चाहिए। इससे आपको आर्थिक परेशानी और हानि हो सकती हैं। इस दिन किया गया कोई भी पेमेंट सही नहीं होता हैं।

2. मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से श्‍ान‌ि मंगल का संयोग आपकी सेहत के ल‌िए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शन‌ि से है।

3. परंपराओं के अनुसार माना जाता हैं क मंगलवार के दिन दाढ़ी या फिर बाल नहीं कटाना चाहिए। इससे आपको मंगल दोष लगता हैं।

4. मंगलवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

5. बड़े भाई के साथ व‌िवाद मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से व‌िवाद मंगल को खराब करता है ज‌िससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है।

6. जो लोग मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत रखते हैं उन्हें नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

7. जो लोग मंगलवार के दिन मिठाई का दान करते हैं उन्हें इस दिन स्वयं मीठा नहीं खाना चाहिए। जिस दिन जिस चीज का दान किया जाता है, उसे उसी दिन ग्रहण नहीं करना चाहिए।

8. मंगलवार के दिन धारदार सामान, जैसे छुरी, कांटा, कैंची आदि कदापि ना खरीदें।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply