ये 4 प्रकार की तस्वीरें घर में गलती से भी न लगाए

0

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए तस्वीरों का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है। वास्तु के अनुसार तस्वीरों का भी प्रभाव होता है जो परिवार के सदस्यों के कार्यों पर और मानसिकता पर असर डालता है। इसी वजह से घर में ऐसी फोटो लगाने से बचना चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। यहां जानिए घर में किस प्रकार की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए…

1. आमतौर पर फव्वारे और पानी की तस्वीरें बहुत ही सुंदर और आकर्षक होती है। इसी कारण कुछ लोग ऐसी तस्वीरों का घर में भी लगा लेते हैं, लेकिन फव्वारे की फोटो भी घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि जिस प्रकार पानी बह जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारा पैसा भी व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है। इसी कारण घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।

2. काफी लोग घर में डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाते हैं जो कि वास्तु के अनुसार अशुभ होती है। घर में हर रोज इस फोटो को देखने पर हमारी सोच पर भी गहरा असर होता है। मान्यता है कि ये फोटो भाग्य संबंधी बाधाएं उत्पन्न करती है। घर परिवार में तनाव बढ़ता है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

3. महाभारत युद्ध की फोटो भी घर में नहीं लगाना चाहिए। किसी भी प्रकार के युद्ध का चित्र हमारी सोच को भी आक्रामक बना सकता है। युद्ध का फोटो हर रोज देखने से हमारा स्वभाव गुस्से वाला हो सकता है। घर-परिवार में भी विवाद आदि बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। महाभारत युद्ध पारिवारिक तनाव के कारण ही हुआ था।

4. घर में ऐसी फोटो लगाना चाहिए जो सकारात्मक हो, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो और सभी नकारात्मक विचार दूर हो जाए।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply