रोज सुबह करें ये 5 काम सफलता चूमेगी आपके कदम

5 ऐसे काम जो हर रोज सुबह घर से निकलने से पहले करना चाहिए। मान्यता है कि ये 5 काम करने पर हमें दिनभर के कार्यों में सफलता मिलती है और धन संबंधी कार्यों में लाभ मिलने के योग बनते हैं।

एक कहावत है कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरे दिन सब अच्छा ही अच्छा होता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए ये पांच काम सुबह-सुबह करने की परंपरा बनाई गई है। जानिए ये काम कौन-कौन से हैं…

घर के मंदिर में विराजित भगवान का दर्शन करें

घर के मंदिर में विराजित देवी-देवताओं के दर्शन प्रतिदिन करना चाहिए। घर से निकलने से पहले एक बार इनके दर्शन करके सफलता की प्रार्थना करनी चाहिए। घर के देवी-देवता की कृपा से नि:संदेह व्यक्ति का दिन शुभ हो जाता है। भगवान की कृपा बनी रहती है और अशुभ समय दूर होता है।
ध्यान रखें हर रोज घर के मंदिर की साफ-सफाई की जानी चाहिए। साथ ही, सुबह और शाम को मंदिर में दीपक अवश्य लगाएं। घर के मंदिर के लिए इस बात का ध्यान रखेंगे तो सदैव आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाएगी।

रोज सुबह दही खाकर घर से निकलें

किसी भी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलना चाहिए। यह परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है। दही को पवित्र माना जाता है। इसकी पवित्रता और स्वाद से मन प्रसन्न होता है। इसी वजह से इसे पूजन सामग्री में भी खास स्थान प्राप्त है। घर से निकलने से पहले दही खाने से नकारात्मक विचार नष्ट हो जाते हैं और कार्य के प्रति सकारात्मक सोच बनती है।

तुलसी के पत्तों का सेवन करें

सामान्यत: तुलसी का पौधा सभी के घरों में होता है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पूजन प्रतिदिन होता है, वहां महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। पैसों से संबंधी परेशानियां उस घर में नहीं रहती हैं।

तुलसी एक औषधीय पौधा भी है। प्रतिदिन तुलसी के पत्ते बिना दांतों से चबाए ही निगल लेना चाहिए। ऐसा करने पर कई प्रकार के रोगों से बचाव हो जाता है। साथ ही, तुलसी से प्राप्त होने वाले पुण्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। तुलसी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे दांतों के नुकसानदायक होते हैं, अत: तुलसी के पत्तों को बिना चबाए ही निगल लेना चाहिए।

पहले सीधा पैर घर से बाहर रखें

किसी भी कार्य का प्रारंभ सीधे हाथ और सीधे पैर को आगे बढ़ाकर किया जाए तो सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार सभी धार्मिक पूजन कर्म सीधे हाथ से ही किए जाने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ठीक इसी प्रकार घर से निकलने से पहले सीधा पैर रखते हैं तो कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। यह उपाय सकारात्मक मानसिकता को प्रबल करता है।
सकारात्मक मानसिकता के साथ घर से निकलेंगे तो कार्यों के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य ठीक से कर पाएंगे। कार्यों में आ रही बाधाओं से निपटने का रास्ता खोज मिल सकता है।

माता-पिता एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें

प्रतिदिन घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। जिन लोगों से उनके माता-पिता प्रसन्न रहते हैं, उनसे सभी देवी-देवता भी प्रसन्न रहते हैं। इसके विपरीत जो लोग माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं और उन्हें दुख देते हैं, वे कई परेशानियों में सदैव उलझे रहते हैं। अत: घर से निकलने से पूर्व माता-पिता और बुजुर्गों के पैर छूएं और आशीर्वाद लेना चाहिए।
शास्त्रों में बताया गया है कि माता-पिता ही साक्षात् देवी-देवता के समान होते हैं। अत: उनका आदर-सम्मान करने पर सभी देव शक्तियां भी प्रसन्न होती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद के साथ किए कार्यों में बाधाएं नहीं आती हैं और सफलता मिलने की संभावनाएं काफी अधिक हो जाती हैं।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply