28 अप्रैल अक्षय तृतीया को तिज़ोरी में रखें ये एक चीज, तिज़ोरी रहेगी नोटों से भरी

तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें घर में रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती है। पंचोपचार यानी सामान्य पूजन करके इन 7 में से एक भी धन रखने के स्थान जैसे तिजोरी आदि में रख लेंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और पैसों की कमी नहीं होगी।

1. हत्था जोड़ी

हत्था जोड़ी एक जंगली पौधे की जड़ होती है जो मुख्य रूप से मध्यप्रदेश में पाई जाती है। ये इंसान की भुजाओं के आकार की होती है। किसी भी शनिवार व मंगलवार हत्था जोड़ी घर ले आएं। इस जड़ को लाल रंग के कपड़े में बांध लें। इसके बाद घर में किसी सुरक्षित स्थान पर या तिजोरी में रख दें। कभी धन की कमी नहीं होगी।

2. मोती शंख

तंत्र शास्त्र के अनुसार मोती शंख एक विशेष तरह का शंख होता है, ये आम शंख से थोड़ा अलग दिखाई देता है। थोड़ा चमकीला भी होता है। इस शंख का साधारण पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल और भंडार में पैसा टिकने लगता है। आमदनी बढ़ने लगती है।

3. श्री यंत्र

हिंदू धर्म में यंत्रों को शुभ माना जाता है। यंत्र कई तरह के होते है, लेकिन सबसे ज्यादा चमत्कारिक यंत्र श्री यंत्र माना जाता है। वेदों के अनुसार श्री यंत्र में मां लक्ष्मी सहित 33 कोटी देवी-देवता विराजमान है।सोने या चांदी के श्री यंत्र की पूजा करके घर में धन संग्रह के स्थान पर रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती और हर मनोकामना पूरी होती है।

4. लक्ष्मी कौड़ी

समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी और कौड़ी दोनों ही प्रकट हुए थे। इसलिए मां लक्ष्मी को कौड़िया प्रिय हैं। घर में इन्हें रखने से पैसों की कमी नहीं होती है। शुक्रवार के दिन पीली कौड़ियों की पूजा करके लाल कपड़े में बांधें। फिर इन्हें धन स्थान यानि लॉकर या तिजोरी में रखें।

5. गोमती चक्र

गोमती चक्र समुद्र से मिलने वाली एक चमत्कारी वस्तु है। इसका उपयोग तंत्र साधनाओं में लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किया जाता है। ये मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में से एक है। आकर्षण और स्थायित्व के लिए इसे उपयोग किया जाता है। 11 गोमती चक्र पीले वस्त्र में लपेट कर तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।

6. एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है. श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। विशेषकर एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। सामान्यतः नारियल में दो आंखे और एक मुंह होता है, लेकिन तांत्रोक्त नारियल में एक ही आंख होती है। जिसे एकाक्षी नारियल कहते हैं। एकाक्षी नारियल घर में रखने से कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती है।

7. आंकड़े की जड़

सफेद आंकड़े की जड़ बहुत ही शुभ और पवित्र मानी जाती है। यह श्री यानी सुख-समृद्धि देती है। इसे शुक्रवार के दिन शुभ समय में पूजन करके तिजोरी में रखना धनदायक माना गया है। आंकड़े की जड़ से मिलने वाले गणेशजी को पूजने से घर में लक्ष्मीजी का स्थाई निवास होता है।

NO COMMENTS

Leave a Reply

error: Content is protected !!