ये पौंधा घर के आस पास भी है तो आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता कोई

0

आधुनिक समय में वास्तु का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोग वास्तु के उपायों को अपनाकर खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। घर की शांति, नजर दोष, विवाह में देरी आदि समस्यों,के समाधान के लिए वास्तु के उपायों को अपना सकते हैं। वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधों का रोपन करवाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है,अौर रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। हिन्दू नव वर्ष के आरम्भ के साथ ही नवरात्र का भी आरम्भ होता है इसलिए नए साल पर घर में इन पौधों का रोपन करने से खुशियों की भरमार होगी। जानिए, घर में किन पौधों का रोपन करना शुभ होता है।

विवाह में आ रही रुकावट या घर की सुख-शांति को बरकरार रखने के लिए घर के पिछले भाग में केले का पौधा लगाना चाहिए। प्रतिदिन इस केले के पौधे की पूजा करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है।

घर में हरसिंगार का पौधा लगाना शुभ होता है। इस पौधे की सुगंध से घर का वातावरण शुद्ध होता है अौर मानसिक शांति मिलती है। इस पौधे को घर के मध्य या पीछे लगाना चाहिए।

तुलसी एक पवित्र पौधा है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। घर में इस पौधे को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। प्रतिदिन तुलसी के आगे दीपक प्रज्वलित करने से शुक्र ग्रह बलवान बनता है।

गुडहल के पौधे का संबंध सूर्य अौर मंगल ग्रह से होता है। हनुमान जी को गुडहल का फूल अर्पित करने से मंगल ग्रह प्रसन्न होता है। प्रतिदिन पूजा करने से पारिवारिक सदस्यों के यश में वृद्धि होती है।

घर में अनार का पौधा लगाने से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव, तंत्रमंत्र आदि के प्रभाव कम होते हैं। यदि अनार के फूल को शहद में डूबोकर हर सोमवार भगवान शिव को अर्पित करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

शमी का पौधा घर में लगाने से शनिदेव के क्रोध से बचा जा सकता है। प्रतिदिन इस पेड़ की पूजा करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार मुख्यद्वार के बाईं अोर शमी का पौधा लगाकर नियमित सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें।

NO COMMENTS