दांतों का कीड़ा खत्म करें हमेशा के लिए, अपनायें ये घरेलु उपाय

0

दांतों में से कीड़ा निकालने के लिए घरेलु उपाय –दांतो में कीड़ा लगना एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में किसी भी स्त्री या पुरुष के हो सकती है। जिसका मुख्य कारण दांतो की ठीक से देखभाल और साफ़-सफाई न करना है। दांतो में कीड़ा लग जाने के कारण बहुत दर्द होता है जिसको सहन कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में इस दर्द से छुटकारा पाना उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है जितना की प्रतिदिन भोजन का सेवन करना। क्योंकि ये दर्द आपके दांतो की जड़ो में होता है जिसके कारण उनमे सूजन आदि की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इस समस्या का इलाज करवाना चाहिए। ऐसे तो कई इलाज है जिनकी मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन इनका प्रयोग केवल डॉक्टर की सलाह से करना ही फायदेमंद रहता है।

इसके अतिरिक्त और भी कई उपाय है जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। ये उपाय पूरी तरह सुरक्षित है जिनके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। तो आइये जानते है दांतो से कीड़ा भगाने के घरेलु उपचार !! यदि आपका शरीर सेंसिटिव है तो कृपया इनका प्रयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

दांतो को कीड़ा लगने से बचाने और साफ रखने के उपाय – dant me kida aur dard ke liye gharelu upay in hindi

1. पहला उपाय तो ये ही है की आप अपने दांतो का अच्छे से ख्याल रखा करो। उसकी सफाई का भी विशेष ध्यान रखा करो। क्योंकि आप जब ओर चीजों का ध्यान रख सकते हो तो आपको इनका ध्यान भी रखना चाहिये। ताकि ये भी आपका साथ लम्बे समय तक दे सकें।

2. दांतो में कीड़ा लगने पर आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करके भी आप अपने दांतो को कीडे से बचा सकते हो। इसके लिए आप इन तीनों चीजों को आपस में मिलाकर ब्रुश की तरह प्रयोग करें। आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।

3. दांतो के कीडे मारने के लिए और उसमें हो रहे दर्द को रोकने के लिए आप लौंग या लौंग के तेल का उपयोग कर सकते हैं। लौंग के तेल को उस दांत में लगा लिजिए जिसमें आपको कीड़ा लगा हुआ है।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

4. अब आपको हम दांतों के सभी प्रकार के दर्द रोकने या फिर आप बोल सकते हैं की सभी प्रकार के दांत रोग दूर करने के लिए रामबाण उपाय ये है की आपको तीनों चीजों के पाउडर की जरूरत होगी जिनमें से एक फिटकरी और सेंधा नमक और तीसरा है नौसादर लेना है। इसको आप जैसे ब्रुश करते हैं वैसे ही करें। दांतो की हर समस्या खत्म हो जायेगी।

5. दांतो के लिए बरगद से निकलने वाला दूधा भी काम का होता है। यह हमारे दांतो के कीडे को और साथ में थोथे दातों में होने वाले दर्द को खत्म करता है। इसका उपयोग जरूर करें।

6. दांतो की बदबू खत्म करने का आसान  उपाय है फिटकरी का कुल्ला करना। ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग सप्ताह में एक बार जरूर करें।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply