इन 4 तरीकों से निकालें बच्चे के गले में अटका सिक्का

0

बच्चे नासमझ और भोले होते हैं। उन्हें चीजों की समझ नहीं होती। उन्हें जो चीज अच्छी लगती है वे उसे खाने की ओर आकर्षित होते हैं। इस कारण कई बार बच्चे खेल-खेल में चमकता हुआ सिक्का या सुंदर खिलौना मुंह में रख लेते हैं जो उनके गले में जाकर अटक जाता है। ऐसे में बच्चों का रोना देखकर पैरेंट्स भी घबराने लगते हैं और अस्पताल ले जाने लगते हैं।

जबकि इस स्थिति में धैर्य रखना चाहिए और बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही इन 4 टिप्स को अपनाएं। क्योंकि अस्पताल ले जाने तक के बीच वाले समय में कुछ भी हो सकता है।

इन कारणों से सिक्का निगलना है खतरनाक

अगर समय पर और तुरंत इस स्थिति का समाधान नहीं किया गया तो बच्चे का सिक्का निगलना बच्चे की जान को भी जोखिम में डाल सकता है। क्योंकि अमूमन ये सिक्के बच्चों की फूड पाइप में फंसते हैं तो आप थोड़ी देर तक रुक सकते हैं लेकिन अगर ये सिक्का बच्चे की श्वसन नली में अटक जाए तो तुरंत उपचार करना जरूरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में माता-पिता को धैर्य से काम लेना चाहिए और निगली हुई वस्तु को बाहर लाने के लिए इन टिप्स को आजमाना चाहिए।

  1. सबसे पहले बच्चे को आगे की तरफ झुकाएं। अब सीने को एक हाथ से दबाएं और दूसरे हाथ से उसकी पीठ पर 5 से 6 बार ठोक मारे। इस प्रक्रिया के 2 से 3 बार दोहराएं। इससे उसके सीने में कफ बनेगा और निगला हुआ सिक्का बाहर आ जाएगा।
  2. गले में सिक्का फंसने पर बच्चे के पेट के ऊपरी भाग को दोनों हाथों से कसकर पकड़ें और झटके से दबाव डालते रहें। इससे सीने की सांस नीचे नहीं जाने पर ऊपर जाएगी और सिक्का बाहर निकल जाएगा।
  3. गले में सिक्का फंसने पर तेज खांसी होती है। ऐसे में बच्चे को तब तक खांसने बोलें जब तक की कफ न बन जाएं। कफ के साथ निगली हुई वस्तु भी बाहर आ जाएगी।
  4. तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं- जब सिक्का नहीं निकल पा रहा हो और बच्चा नीला पड़ने लगे तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply