वृश्चिक राशिफल 2017

0

वृश्चिक राशि राशिफल 2017

2017 राशिफल की मानें तो वृस्चिक राशि तैयार है इस साल के सक्रिय रोमांच और मूल्यवान अनुभव के लिए. वृस्चिक राशि का स्वामी यम ग्रह (प्लूटो) है. इस राशि में पैदा होने वाले अक्सर अनिच्छुक और शर्मीले होते हैं. किंतु अपने अजबूत इरादों की वजह से श्रेष्ठ होते हैं. इस वर्ष काम में उन्नति की उम्मीद की जा सकती है. खुद के व्यक्तित्व का विकास और कुछ चीज़ों की परख से आप और भी ज़्यादा परिपक्वा और पहले से ज़्यादा संतुलित हो जायेंगे. रिश्तों के मामले में आप निष्क्रिय और स्थिर रहेंगे.

नौकरी और व्यवसाय

इस साल की शुरुआत किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। 2017 के वृश्चिक फलकथन के अनुसार काम धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी में इज़ाफा संभव है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की हो सकती है। व्यवसायी वर्ग विदेशों में अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आपका मन उत्साह से पूर्ण रहेगा और कठिन से कठिन समस्या का सामना करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़े एक्सप्रेसिव बनें तो सफलताओं के आसमान छूने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने की उम्मीद है। भाग्य इस दौरान आपका साथ देगा। अपने कार्यों में आप गंभीरता से लगे रहेंगे। लेकिन ऑफिस या कार्यक्षेत्र के माहौल को भी भांपते रहें।

शिक्षा

छात्रों के लिए यह समय कुछ अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपनी पढ़ाई में अच्छे स्तर पर प्रदर्शन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर आप अनुसंधान से जुड़े छात्र हैं तो बेहतर फल की आशा कर सकते हैं। वृश्चिक 2017 राशि फल के अनुसार भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अपना परिश्रम जारी रखें। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए यह समय कड़ी मेहनत करने का है। आपके यह प्रयास ही आने वाले समय में सफलता दिलाने में कारगर साबित होंगे।

पारिवारिक जीवन

आप इस वर्ष घरेलू कार्यों में धन अधिक ख़र्च करेंगे। अनावश्यक ख़र्चों पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करें। आपको मित्रों व भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी शुभ कार्य में धन ख़र्च करने के भी योग बने हुए हैं। साल की शुरुआत वैवाहिक जीवन के लिए अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष एवं जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व लाभ मिलने की संभावना है। आलस्य का त्याग कर किसी रचनात्मक काम में ध्यान लगाना लाभदायक रहेगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। 2017 का वृश्चिक भविष्यकथन आपको बतलाता है कि मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मौजमस्ती करने के कई मौके मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की भी संभावना है। जीवन साथी की तरफ से आप कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। साल के मध्य से आपके संबंध कुछ तनावपूर्ण रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्नेह व सहयोग की कमी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर अंकुश रखने की जरुरत होगी वरना छोटे-छोटे मतभेद आपको तनावग्रस्त करेंगे।

प्रेम संबंध

प्रेम संबंधों में पहल करने के लिए बेहतरीन समय है। कुछ नए मित्रों से परिचय होगा। ये मित्रताएँ दीर्घकालीन हो सकती हैं और आपके लिए लाभदायक भी रहेंगी। इस समय में कोई नई मित्रता प्रेम संबंधों का रूप ले सकती है। विपरीत लिंग में आपकी रूचि अत्याधिक बनी हुई है। ऐसे में एक से अधिक प्रेम संबंध बन सकते हैं। जिससे आपके लिए असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नए रिश्ते बनाने व अपने पार्टनर के साथ यात्रा करने के लिए यह समय अनुकूल बना हुआ है। साल के अंत में आप विवाह सूत्र में बंध सकते हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को परिवार की सहमति से विवाह करने के लिए साल के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य

शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई बड़ी मुश्किल तो पैदा नहीं होगी। फिर भी अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। संभवतः आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। पेट की कुछ तकलीफों के प्रति आपका सचेत रहना जरूरी है। खान-पान को नियंत्रित कर आप ऐसी तकलीफों से बच सकते हैं। कुछ बे वजह की यात्राएँ और काम का बोझ आपको थका सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। उस समय आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आर्थिक स्थिति

धन कमाने के लिए समय उत्तम है। 2017 का वृश्चिक राशिफल कहता है कि इस वर्ष आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। पैसों के मामले में लापरवाही न बरतें। आप इस वर्ष जितना कमायेंगे उससे अधिक खर्च करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। आप किसी शुभ कार्य में ख़र्च करेंगे। पैसों के मामले में सोच समझकर निर्णय लें। धन निवेश करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। कहीं से रुका हुआ धन वापिस आने की भी संभावना है। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।

उपाय

  1. हनुमानजी व शिवजी की रोजाना पूजा करें
  2. शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
  3. मंगलवार व शनिवार को गरीब लोगों को खाना खिलाएँ
  4. नियमित रूप से गाय को हरा चारा खिलाएँ
  5. शुक्रवार को लक्ष्मीजी की आराधना करना फायदेमंद है।
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply