तांबे की अंगूठी पहनने से दूर होगी ये 20 बड़ी से बड़ी बीमारी

0

हम में से कितने लोग आज ज्‍योतिष में विश्‍वास करते हैं? शायद हम में से कई लोग करते हैं। हालांकि हममें से कुछ लोग इस पर पूरी तरह से विश्‍वास नहीं करते, लेकिन इसके बारे में जानकारी रखने में रुचि रखते हैं। यह एक आश्‍चर्यजनक तथ्‍य है कि कई धातुएं जैसे तांबा, पीतल, प्लेटिनम, सोना, चांदी और आयरन का ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन आज हम आपको तांबे की अंगूठी पहनने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में बतायेगें।

कॉपर एक प्राचीन धातु है, जिसका इस्‍तेमाल कई सालों से होता आ रहा है और यह रक्‍त की गुणवत्‍ता में सुधार के लिए जाना जाता है,और कमजोर लिवर के कामकाज को मजबूत करने के लिए माना जाता है। कॉपर का उचित सेवन शरीर के लिए आवश्‍यक होता है, क्‍योंकि इसकी कमी से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, हड्डियों में कमजोरी आती है और बाल और त्‍वचा के रंग में बदलाव आने लगता है। लेकिन तांबे की अंगूठी पहनना भी आपको कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्रदान करता है। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि गहने केवल तन को सुंदर नहीं बनाते हैं,बल्कि यह लोगों को मेंटली और फिजीकल काफी फिट भी रखता है, इसलिए गहनों का विज्ञान भी समर्थन करता है.

विश्‍वास नहीं हो रहा तो आइए जानें कैसे.

कॉपर की अंगूठी या ब्रेसलेट पहनने आपको रोगाणुओं से लड़ने में मदद मिलती है। कॉपर वास्‍तु दोष से छुटकारा पाने में मदद करता है, घर का माहौल शांतिपूर्ण बनाता है,और जीवन शैली में परिवर्तन लाता है।

तांबे की अंगूठी के फायदे

  • जिन लोगों के शरीर में कॉपर की कमी होती है उन्‍हें कॉपर के गहने पहनने से भी लाभ होता है, क्‍योंकि इसे त्‍वचा के माध्‍यम से अवशोषित किया जा सकता है। आभूषण मिनरल की जरूरत की थोड़ी सी राशि को लेने का अच्‍छा तरीका है। तांबे के चिकित्‍सीय गुण, अंगूठी, ब्रेस्‍लेट, हार और बालियों के रूप में, शरीर में मिनरल की न्‍यू‍नतम राशि को आने की अनुमति देता है।
  • नाखून और त्वचा की समस्याओं के उपचार के लिए भी यह फायदेमंद है।
  • सभी धातुओं में, तांबा सबसे पुरानी धातुओं में से एक है। यह कहा जाता है कि तांबे रक्त शुद्ध करने और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • तांबे की अंगूठी पहनने का एक महत्‍वपूर्ण पहलु यह है कि यह शरीर के लिए शीतलक माना जाता है और शरीर की गर्मी को कम करता है। यानी आज के तनावपूर्ण जीवन में, हम अक्सर गुस्सा और नाराज हो जाते हो – अगर हम तांबे की अंगूठी पहने रहते हैं तो हमारे गुस्से को नियंत्रण और और शरीर को शांत रखने में मदद मिलती है।
  • तांबे की अंगूठी उच्च रक्तचाप या निम्न रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव बंद हो जाने से आप रोग से बचे रहते हैं। तांबे की अंगूठी शरीर में सूजन को कम करने में भी मददगार होती है।
  • तांबे की अंगूठी पहनने से अर्थरा‍इटिस और ब्लड सर्कुलेशन की कमी से आने वाली समस्‍याओं के लक्षणों से राहत मिलती है।
  • यह शरीर में दर्द, पेट की समस्याओं, पाचन और एसिडिटी जैसे अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्‍याओं का भी ध्‍यान रखती है।
  • अगर आपको पेट की समस्‍या या पेचिश लगातार परेशान कर रहे हैं तो तांबे की अंगूठी को तुरंत पहनने से आपको समस्‍या को दूर करने में मदद मिलती है।
  • इसलिए, ज्‍योतिष नजरिये के अनुसार एक तांबे की अंगूठी पहनने से सूर्य से संबंधित सभी रोगों को दूर करने में मदद मिलती है।

तांबे के चिकित्‍सा गुण जैसे एंजामेटिक केमिकल प्रतिक्रिया सकारात्‍मक शरीर के रसायन विज्ञान से जुड़े होते हैं। ऐसा होने से तांबा शरीर की त्‍वचा के ऑयल और एसिड के संपर्क में आता है लेकिन ऐसे में कोटेट तांबा काम नहीं करता है। जब तांबा त्‍वचा के सीधे संपर्क में होता है तो तांबे के सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व त्‍वचा के माध्‍यम से तांबे के नमक के रूप में खून में प्रवेश कर तेल और एसिड के मिश्रण उत्‍पन्‍न कर तांबे के स्रोत को लेता है। इसलिए शुद्ध तांबे का प्रयोग करना चाहिए।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply