ये तो सब जानते है, कि चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं और ऐसे में सभी माता को मनाने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे है। अब यदि इन उपायों से देवी प्रसन्न होंगी तो भक्तो की भी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी. वैसे शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जो महालक्ष्मी सहित सभी देवी देवताओं को प्रसन्न करने की तरफ संकेत करते है।इसलिए हम वो संकेत आपको जरूर बताएंगे। हम आपको बताएंगे की कौन सा संकेत किस देवी देवता को प्रसन्न करने का सूचक माना जाता है।
- नवरात्र में अगर कोई कन्या आपको सिक्का दे तो समझ जाइए कि आपको धनलाभ होने वाला है।
- यदि किसी व्यक्ति को सपने में पानी, हरियाली, लक्ष्मी जी का वाहन उल्लु आदि दिखे तो आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है।
- सुबह जागते ही दूध और दही के भरे बर्तन पर निगाह जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।
- यात्रा पर जाते समय सीधे हाथ की तरफ यदि कोई सांप, बंदर या फिर कुत्ता दिख जाए तो यह शुभ संकेत होता है।
- सुबह उठते ही यदि मंदिर में घंटियों की आवाज सुनाई दे तो इससे आपको शुभ फल प्राप्त होने का संकेत है।
- कहीं जाते समय यदि कोई लाल साड़ी पहने हुए महिला दिखाई दे तो इसका मतलब आपको धन लाभ होने वाला है।
- सपने में यदि सांप दिखाई दे तो यह माना जाता है कि आपको धन लाभ होने वाला है।
- यदि सुबह सुबह गन्ना दिखाई दे तो यह धन प्राप्ति का शुभ संकेत माना जाता है।