शहद खाएं तो इन 9 बातों को रखें ध्यान

0

शहद को आयुर्वेद में अमृत माना गया है। रोजाना सही ढंग से शहद लेना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन गलत तरीके से शहद का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जब भी शहद का सेवन करें नीचे लिखी बातों को जरूर ध्यान में रखें।

  1. चाय, कॉफी में शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए। शहद का इनके साथ सेवन जहर के समान काम करता है।
  2. एक साथ अधिक मात्रा में शहद न लें। ऐसा करना नुकसानदायक होता है। शहद दिन में दो या तीन बार एक चम्मच लें।
  3. इसे आग पर कभी न तपायें।
  4. अमरूद, गन्ना, अंगूर, खट्टे फलों के साथ शहद अमृत है।
  5. शहद में घी या दूध बराबर मात्रा में हानिकारक है।
  6. मांस, मछली के साथ शहद का सेवन जहर के समान है।
  7. चीनी के साथ शहद मिलाना अमृत में विष मिलाने के समान है।
  8. शहद खाकर किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही हो तो नींबू का सेवन करें।
  9. तेल, मक्खन में शहद जहर के समान है।

NO COMMENTS

Leave a Reply

error: Content is protected !!