राशिफल 2017 – Rashifal 2017

मिथुन राशिफल 2017

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का चिह्न

इस वर्ष की शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव के बावजूद घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नए कार्य को आरम्भ करने में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं, लेकिन साल के मध्य में आपको सत्पुरुषों से मिलने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। बनी हुई योजनाएँ भी पूरी हो सकती हैं। अपने ही कार्यों से आप फूले नहीं समायेंगे और विरोधी पक्ष भी गुप्त रूप से आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे। ज़मीन संबंधित विवादों से कुछ परेशानी हो सकती है। आप अपनी प्रगति का रहस्य सहयोगी वर्ग को न बताएँ तो बेहतर होगा। कार्यों की सफलता से आप प्रसन्न व उत्साहित रहेंगे। व्यापारिक वर्ग की निराशा आशा में परिवर्तित होगी, इसलिए साहस से आगे बढ़ते रहें। अगर आपके साथ मुक़दमे से जुड़ा कोई विवाद है तो उनसे भी छुटकारा मिल सकता है। नए कार्यों की योजनाएँ बनेंगी, जो सफल रहेंगी। देव, गुरु और विद्वानों के प्रति आपकी भक्ति-भावना जागृत होगी और कार्यों में आ रहे व्यवधान भी समाप्त होंगे। लॉटरी व सट्टे से आपका दूर रहना ही हितकर होगा। अपना लाभ और हक़दारी छोड़ना भी उचित नहीं रहेगा, क्योंकि आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। खोया हुआ विश्वास आप पुनः प्राप्त करेंगे और क़ारोबार में धन लगाने से आपको फ़ायदा मिल सकता है।

वर्ष के अंत में समस्याएँ ख़त्म होती नज़र आएंगी। आय के अन्य स्रोत हासिल होंगे। इस वर्ष यदि आप महँगी वस्तुएँ नक़दी रूप में ख़रीदें तो आपके लिए अच्छा साबित होगा। बिज़नेस में इस साल सोच-समझ कर पैसा लगाएँ। यदि शेयर बाज़ार से जुड़े हैं तो अच्छे लाभ मिलने की उम्मीद बन रही है। आप नयी संपत्ति या वाहन आदि के क्रय में भी निवेश करेंगे। इस साल पैसा आता-जाता रहेगा, लेकिन अधिक समस्या महसूस नहीं होगी। प्रेम-संबंधों में सतर्कता बरतें तो बेहतर रहेगा। अपने पार्टनर पर बेवजह शक़ करने से बचें। अगर आप छात्र हैं तो आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। 2017 का भविष्यकथन इंगित कर रहा है कि कार्य-स्थल पर आपके कार्य में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, जिससे आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य से अपना काम लेना होगा। वर्ष के दूसरे भाग से आपकी सारी परेशानियाँ समाप्त होती दिखाई देंगी। आपको अपनी मेहनत के लिए सम्मान और सराहना मिलने की उम्मीद है। अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने से ज़्यादा लाभ होगा।

  • उपाय – छात्रों को स्टेशनरी का सामान (कॉपी, पेन, पेन्सिल इत्यादि) बाँटना आपके लिए शुभ है।
  • शनि साढ़ेसाती / ढैया – इस वर्ष मिथुन राशि पर साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव नहीं है।
  • सलाह – सकारात्मक सोच बनाये रखें।
  • सकारात्मक पक्ष – आप सोच समझकर निर्णय लेते हैं।
  • नकारात्मक पक्ष – आप मानसिक श्रम ज़्यादा करते हैं।
  • शुभ अंक – आपके लिए 5, 14, 23, 32, 41 और 50 शुभ अंक हैं।
  • शुभ रंग – आपके लिए क्रीम और हरा रंग शुभ है।
  • शुभ दिशा – आपके लिए पश्चिम दिशा शुभ है।
  • खाने-पीने की वस्तुएँ – मूँग दाल, हरी सब्ज़ियाँ शुभ हैं।

मिथुन राशि का वार्षिक भविष्यफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह भी पढ़े : मिथुन राशि : नौकरी और व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, उपाय
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply