अापकी जेब से कपड़े पहनते समय सिक्के गिरे तो समझ लें कि…

0

कभी-कभी ऐसा होता है कि कपड़े पहनते समय या किसी और समय नोट या सिक्के गिर जाते हैं। वैसे तो यह एक
छोटी सी सामान्य घटना है लेकिन इसके पीछे कई शुभ शकुन छिपे हुए हैं।

विद्वानों और वृद्धजनों के अनुसार यदि कहीं जाते समय या कपड़े पहनते समय रुपए गिरते हैं और आपको दिख जाते
हैं तो इसे शुभ शकुन समझना चाहिए। इसका यही अर्थ है कि आने वाले समय आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।
वृद्धजनों द्वारा कई ऐसी छोटी-छोटी बातें बताई जाती हैं। आमतौर पर इन बातों पर कई लोग ध्यान नहीं देते हैं लेकिन
ये बातें काफी महत्वपूर्ण होती हैं। कुछ ऐसी परंपराएं जो प्राचीन काल से चली आ रही हैं और घर के वृद्धजन ही उन्हें
जानते हैं। इन सभी छोटी-छोटी प्रथाओं में कई शुभ और अशुभ शकुन छिपे रहते हैं। जिन्हें समझा जाए तो व्यक्ति की
बहुत सी परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो सकती हैं।

कपड़े पहनते समय या घर से बाहर निकलते वक्त सिक्के गिरते हैं तो ये एक अच्छा संकेत होता है। ऐसा होने पर
निकट भविष्य में आपको धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसी प्रकार यदि किसी लेन-देन के समय आपके हाथ से पैसा
छूट जाए तो भी इसे शुभ माना जाता है। साथ ही यदि कपड़े बदलते वक्त भी ऐसा हो तो शुभ होता है। इन घटनाओं
का फल कितने समय में मिलेगा इसका कोई निश्चित दिन नहीं है लेकिन शुभ फल अवश्य ही प्राप्त होता है।

NO COMMENTS

Leave a Reply

error: Content is protected !!