अगर आपके हाथ में है ये निशान, तो आप भी बनेंगे करोड़पति

यूं तो ज्योतिष में भाग्य जानने के लिए कई विधाएं मौजूद है। परन्तु सामुद्रिक शास्त्र में दिए सिद्धान्तों का प्रयोग कर हम किसी का भी भविष्य चुटकियों में जान सकते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में हाथ की रेखाओं तथा उनकी आकृतियों, गहराई तथा रंग को देखकर ही किसी के बारे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आज की पोस्ट में हम एक ऐसे ही सिद्धान्त के बारे में जानेंगे।

हमारे हाथ में चार रेखाओं जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, ह्रदय रेखा तथा भाग्य रेखा का सर्वाधिक प्रभाव होता है। अगर ये चारों रेखाएं मजबूत तथा अच्छी हो तो ऐसा आदमी राजाओं की तरह ठाठ-बाठ से जीवन जीता है। यदि ये चारों रेखाएं मिलकर उपरी चित्र के अनुसार अंग्रेजी भाषा का M शब्द बनाती हो तो ऐसा आदमी निसंदेह करोड़पति होता है। अगर आपके हाथ या आपके किसी जानकार के हाथ में भी ऐसा M बन रहा हो तो समझ लीजिए कि ये एक ऐसे करोड़पति आदमी का हाथ है जिसकी प्रार्थना भगवान को भी सुननी पड़ती है।

एम अक्षर वाले में होती है ये खासियतें

ऐसा ज्योतिष के अनुसार ऐसा आदमी भगवान का प्रिय होता है। उसके भाग्य का फैसला स्वयं भगवान अपने हाथ से करते हैं। इन्हें काफी हद तक आदर्श व्यक्ति माना जाता है। ऐसे लोग काफी निडर, दिल के सच्चे, भक्ति-भाव वाले, बुद्धिमान, ईमानदार तथा कामयाब होते हैं।

ये लोग जिस काम को करने की ठान लें, वो हर हाल में पूरा होता ही है फिर चाहे पूरी दुनिया उनके खिलाफ ही क्यों न हों। ऐसे लोगों को बिजनेस पार्टनर बनाने पर एक सच्चा साथी तो मिलता ही है साथ में बिजनेस में भी तगड़ा लाभ होता है। ये जिसके भी दोस्त बनते हैं, उनकी भी किस्मत खुल जाती है।

अगर पति-पत्नी दोनों के हाथ में हो एम अक्षर

अगर पति-पत्नी दोनों के हाथ में एम अक्षर बन रहा हो तो इसका अर्थ है कि वो दुनिया के सबसे भाग्यशाली कपल है। उनकी जोड़ी आदर्श जोड़ी होती है और दोनों कभी एक-दूसरे को धोखा नहीं देते। दोनों में बेहतरीन सामंजस्य होता है जिससे इनका रिश्ता सदा के लिए मजबूत रहता है।

भगवान शीघ्र सुनते हैं इनकी मनोकामना

ऐसे लोगों की प्रार्थना भगवान जल्दी सुनते हैं। यही नहीं, अगर ऐसे लोग किसी दूसरे के लिए प्रार्थना करें तो वह प्रार्थना भी जल्दी पूरी होती है। दिल से सच्चा होने के कारण भगवान इनकी हर प्रार्थना पूरी करते हैं।

NO COMMENTS

Leave a Reply

error: Content is protected !!