करौंदा एक तरह के झाड से प्राप्त खट्टे स्वाद वाला फल है। विटामिन सी से लबरेज यह फल एंटीओक्सिदेंट्स का भी प्रमुख स्रोत होता है। खाने में खट्टे स्वाद वाला ये फल कई तरह के रोगों से लड़ने की भी शक्ति रखता है। जुकाम, खांसी, ब्लड प्रेशर जैसे रोगों से लड़ने की क्षमता रखने वाले फल के और भी कई ऐसे फायदे हैं जो हमारे स्वाथ्य के लिए जरुरी है। आईये आज जानते हैं करौंदे के ऐसे ही कुछ लाभकारी गुणों के बारे में।
- करौंदे के फल से निर्मित चूर्ण एसिडिटी और खट्टी डकार की तकलीफ को दूर करता है। इस चूर्ण को खाने से भूख भी बढती है।
- उच्च रक्तचाप वाले मरीजों के लिए करौंदा एक चटपटे दवा की तरह काम करता है। इसके सेवन से रक्तचाप कम हो जाता है।
- जुकाम और बुखार की स्थति में करौंदे का सेवन दवा की तरह काम करता है। बुखार की स्थिति में करौंदे के जड़ में पानी मिलाकर लेप बनायें। इस लेप को रोगी पर लगाने से बुखार जल्दी उतरता है।
- करौंदे में मौजूद कैल्सियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- अगर आपके दांत सड़ रहे हों या मूह से दुर्गन्ध आती हो तो आप करौंदे का सेवन करें। इसके इस्तेमाल से दांतों की सदन और मूह की दुर्गन्ध से निजात पाया जा सकता है।
- करौंदे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इस वजह से करौंदा वजन कम करने में भी महतवपूर्ण भूमिका निभाता है।
- करौंदे में स्तन कैंसर से भी लड़ने की शक्ति है। इसके नियमति सेवन से स्तन कैंसर के होने की संभावनाएं न के बराबर हो जाती हैं।
- इसके सेवन से चेहरे पर झुर्रियों का निर्माण भी कम हो जाता है या रुक जाता है।
- सर्पदंश की स्थिति में करौंदे के तने को पानी में उबालकर सांप काटे रोगी को पिलायें। ऐसा करने से सांप के जहर का असर कम हो जाता है।
- महिलाओं को होने वाले मूत्र संक्रमण में भी करौंदा बहुत लाभकारी होता है।
आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing