सफेद और सुंदर दांतों से चेहरे की सुंदरता और भी बढ़ जाता है। इसलिए दांतों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। ज्यादा मीठा खाने की वजह से कई बार दांतों में कीड़ा लग जाता है जिससे सारे दांत खराब हो सकते हैं। इससे दांतों में दर्द रहता है जिससे काफी परेशानी होती है। इसके अलावा ऐसे दांतों की वजह से चेहरे की मुस्कान भी खराब हो जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिनके उपयोग से आप अपने दांतो को साफ भी रख सकोगे और उनमें लगा हुआ कीड़ा भी खत्म हो जाएगा। कृपया पोस्ट को पूरा जरूर पढें।
दांतो को कीड़ा लगने से बचाने और साफ रखने के उपाय
1. पहला उपाय तो ये ही है की आप अपने दांतो का अच्छे से ख्याल रखा करो। उसकी सफाई का भी विशेष ध्यान रखा करो। क्योंकि आप जब ओर चीजों का ध्यान रख सकते हो तो आपको इनका ध्यान भी रखना चाहिये। ताकि ये भी आपका साथ लम्बे समय तक दे सकें।
2. दांतो में कीड़ा लगने पर आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करके भी आप अपने दांतो को कीडे से बचा सकते हो। इसके लिए आप इन तीनों चीजों को आपस में मिलाकर ब्रुश की तरह प्रयोग करें। आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।
3. दांतो के कीडे मारने के लिए और उसमें हो रहे दर्द को रोकने के लिए आप लौंग या लौंग के तेल का उपयोग कर सकते हैं। लौंग के तेल को उस दांत में लगा लिजिए जिसमें आपको कीड़ा लगा हुआ है।
4. दालचीनी का तेल रूई में भरकर पीड़ायुक्त दांत के गढ्ढे में लगाने से, दांत के कीड़े नष्ट होते हैं और पीड़ा दूर होती है।
5. अब आपको हम दांतों के सभी प्रकार के दर्द रोकने या फिर आप बोल सकते हैं की सभी प्रकार के दांत रोग दूर करने के लिए रामबाण उपाय ये है की आपको तीनों चीजों के पाउडर की जरूरत होगी जिनमें से एक फिटकरी और सेंधा नमक और तीसरा है नौसादर लेना है। इसको आप जैसे ब्रुश करते हैं वैसे ही करें। दांतो की हर समस्या खत्म हो जायेगी।
6. दांतो की बदबू खत्म करने का आसान उपाय है फिटकरी का कुल्ला करना। ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग सप्ताह में एक बार जरूर करें।
7. दांतो के लिए बरगद से निकलने वाला दूधा भी काम का होता है। यह हमारे दांतो के कीडे को और साथ में थोथे दातों में होने वाले दर्द को खत्म करता है। इसका उपयोग जरूर करें।
आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing