स्ट्रेच मार्क्स लंबे घाव के निशान जैसे होते हैं जो कि आमतौर पर प्रेगनेंसी के समय या फिर अचानक मोटे हो जाने पर पड़ जाती हैं। कई लड़के जो जिम में जाकर बॉडी बिल्डिंग के लिए एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें भी यह परेशानी कंधे, पीठ या जांघों में हो जाती है। कई केसों में तो स्ट्रेच मार्क्स अपने आप ही गायब हो जाते हैं लेकिन ज्यादातर केसों में यह नहीं जाते। हो सकता है कि जब भी आप साडी़ पहनती होंगी तो यह स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल साफ दिखाई पड़ते होंगे, तो ऐसे में आप साडी़ पहनना तो नहीं छोड़ सकती।
कैसे बनते हैं ये निशान।
आपको बात दें कि हमारी त्वचा दो सतहों में बनी होती हैं, जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है तो हमारी त्वचा में भी खिंचाव आने लगता है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह तो खिंच जाती है, लेकिन आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्वचा में स्ट्रेच मार्क बनते जाता है।
बाजार में कई तरह के स्ट्रेच मार्क्स रिमूवर क्रीम और लोशन उपलब्ध हैं लेकिन सभी की सभी असरदार हों यह जरुरी नहीं हैं। इन क्रीमों की वजह से शरीर पर साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं। अच्छा होगा कि आप प्राकृतिक चीजों का इस्तमाल कर के इन्हें हल्का करें।आइए हम आप को बताते है कुछ उपाय जिनका इस्तेमाल करके आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं।
स्ट्रेच निशान हटाने के उपाय
हरी सब्जियां
भोजन में हरी सब्जियां खिंचाव के निशान के स्थायी रूप से छुटकारा पाने में मदद करता है। आयरन जो हरी पत्तेदार सब्जियों में होता है, स्टार्च के निशान को हटाने में रबड़ का काम करता है।
प्रोटीन और विटामिन
प्रोटीन और विटामिन हमेशा त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। विटामिन सी और विटामिन युक्त भोजन खिंचाव के निशान के उपचार में बहुत उपयोगी होते हैं। खिंचाव के निशान के इलाज में दूध और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन भी ज्यादा करना चाहिए।
एलोवेरा
स्ट्रेच मार्क्स पर ताजा एलो वेरा का गूदा मसाज करने से त्वचा टोन होती है और इसमें शामिल एंजाइम खराब हो चुकी त्वचा को हटा कर दूसरी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing
स्क्रब
खूबानी और अखरोट जैसे स्क्रब रगडने से भी स्टार्च के निशान को कम करने मे मदद करता है। यदि एक महिला जब वह गर्भवती है, तब से इन स्क्रब का इस्तेमाल करती है, तो स्टार्च के निशान गर्भावस्था के बाद कभी भी विकसित नही होंगे।
व्यायाम
व्यायाम खिंचाव के निशान को दूर करने के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है। कसरत आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है जिससे खिंचाव के निशान कम होते है।
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल
- 2 चम्मच बादाम तेल के साथ 1 चम्मच वीट जर्म तेल मिलाएं। अब उसमें 5 बूंदें गुलाब के तेल और मेंहदी के तेल की डाल दें। इस मिश्रण से 15-20 मिनट मालिश करने से काफी लाभ मिलता है।
- 10 बूंदें मेंहदी और 2 चम्मच बादाम के तेल को मिलाकर हल्केि हाथों से स्ट्रैच निशान पर तब तक मालिश करें जब तक त्वाचा सारा तेल सोख न ले।
- स्ट्रैच निशान के इलाज के लिए एक प्राकृतिक उपाय यह भी है कि जैतून के तेल की कुछ बूंदों के साथ 5 बूंदें लैवेंडर के तेल की मिला दें और फिर मालिश करें।
- 3 चम्मच जोजोबा तेल, 10 बूंदें पचौली तेल और 5 बूंदें लैवेंडर की लें और 15 मिनट तक मालिश करें।
- खुबानी, जिसको ऐप्रीकोट भी कहा जाता है। इसको लेवेंडर के तेल के साथ मिला कर मालिश करने से फायदा होता है।