वजन कम करना है तो सरसों का तेल इस्तेमाल करें, जानें इसके ऐसे ही 19 फायदे

सरसों के तेल को कई जगहों पर कड़वा तेल भी कहा जाता है। सरसों का तेल हर घर में इस्तेमाल होता है। साथ ही यह तेल प्राचीन समय से आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सरसों के तेल में कई गुण हैं जो आपकी सेहत और उम्र दोनों को बेहद फायदा पहुंचाते हैं। सरसों का तेल दर्दनाशक होता है जो गठिया व कान के दर्द से राहत देता है इसलिए सरसों का तेल किसी औषघि से कम नहीं है।

health-benefits-of-mustard-oil-in-hindi

सरसों के तेल के फायदे-

त्वचा को लाइट करना

नारियल तेल में सरसों के तेल को मिलाकर अपने चेहरे पर मालिश करें। यह त्वचा में खून का संचार करता है जिससे त्वचा का रंग लाइट होता है।

भूख बढ़ाना

जिन लोगों को भूख कम लगती है या भूख न लगती हो तो सरसों आपको फायदा दे सकती है। अपने खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। क्योंकि यह तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है जिससे भूख बढ़ने लगती है।

मलेरिया में 

मलेरिया मच्छरों के काटने से होता है। ऐसे में सरसों का तेल रात को सोने से पहले अपने शरीर पर लगाकर सोएं।  इस उपाय से मलेरिया के मच्छर नहीं काटते हैं।

वजन कम करना

सरसों के तेल में मौजूद विटामिन जैसे थियामाइन, फोलेटनियासिन शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ाते हैं जिससे वजन आसानी से कम होने लगता है।

कान दर्द में

कान के दर्द में सरसों का तेल फायदा करता है। जब भी कान में दर्द हो तब गुनगुने सरसों के तेल को कान में टपकाएं।

अस्थमा की रोकथाम

नियमित रूप से अस्थमा से परेशान लोगों को सरसों का तेल खाने में इस्तेमाल करना चाहिए। सरसों के बीज में मैग्नीशियम ज्यादा होता है। इसके अलावा यह तेल सर्दी और ब्रेस्ट में होने वाली परेशानियों को दूर करता है।

गठिया दर्द में

सरसों के तेल में कपूर को पीसकर मिलाएं और फिर इसकी गठिया वाली जगह पर मालिश करें। यह गठिया दर्द में राहत देता है।

कमर दर्द में

कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए  सरसों के तेल में अजवाइन, लहसुन और थोड़ी से हींग को मिलाकर कमर की  मालिश करें।

बढ़ती उम्र को रोके

सरसों के तेल में विटामिन ए, सी और के की अधिक मात्रा होती है जो बढ़ती हुई उम्र से होने वाले झुर्रिंयां यानि रिंकल और निशान आदि को दूर करती है। सरसों का  तेल एंटीआक्सीडेंट भी होता है। जिससे त्वचा टाइट बनी रहती है।

फुन्सी या रैशेज और इन्फेक्शन

सरसों के तेल में मौजूद गुणों से त्वचा से जुड़ी हुई दिक्कतें जैसे रैशेज या फुन्सी आदि ठिक होती हैं। सरसों के तेल को त्वचा पर लगाने से चेहरे का रूखापन, डलनेस और जलन कम हो जाती है। इस तेल की मालिश करने से शरीर में इन्फेक्शन का खतरा भी नहीं होता है।

कैंसर को रोके

सरसों के तेल में कैंसर को रोकने वाला गुण ग्लुकोजिलोलेट होता है। जो कैंसर के टयूमरगांठ को शरीर में बनने से रोकता है साथ ही किसी भी तरह के कैंसर को शरीर पर लगने नहीं देता है।

लंबे बालों के लिए

सरसों के तेल से सिर पर मालिश करने से बाल तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही यह खून के सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। सरसों का तेल बालों को पोषण देता है जिससे बाल झड़ने भी कम हो जाते हैं।

बालों के रंग के लिए

भूरे बालों से परेशान लोगों के लिए सरसों का तेल किसी दवा से कम नहीं है। सरसों का तेल नियमित लगाने से भूरे बाल काले होने लगते हैं। रात को सोने से पहले नियमित सरसों का तेल लगाएं। थोड़े ही दिनों में बालों का रंग काला होने लगेगा।

दांत दर्द में

यदि दातों में किसी प्रकार का दर्द हो रहा हो तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ें। आपको राहत मिलेगी। और दांत भी मजबूत बनेगें।

शरीर की क्षमता को बढ़ाता है

सरसों का तेल शरीर की क्षमता बढ़ाने में एक दवा का काम करता है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए और उसकी क्षमता को बढ़ाने के लिए सरसों के तेल की मालिश के बाद नहाने से त्वचा और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

दर्द में दे राहत

दर्द चाहे जोड़ों का हो या फिर गठिया का, सरसों के तेल से मालिश करने से सभी तरह के दर्द से मुक्ति मिलती है। सर्दियों में ठंड़ की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द में सरसों के तेल को गुनगुना करके मालिश करने से दर्द में आराम मिलता है।

दिल की बीमारी

सरसों के तेल का नियमित इस्तेमाल करने से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है। जिन्हें दिल की बीमारी की समस्या हो वे सरसों का तेल खाने में इस्तेमाल करें।

लिप बाम

यदि लिप बाम से आपके होठों को कोई फायदा न मिल रहा हो तो आप सरसों के तेल को होंठों पर लगाएं। इससे होंठ मुलायम बनते हैं।

नियमित रूप से सरसों के तेल को चेहरे पर लगाने से चेहरे के पोर्स गहराई से साफ हो जाते हैं। क्योंकि सरसों का तेल शरीर में खून के सर्कुलेशन को बढ़ाता है। जो चेहरे पर चमक लाता है।

त्वचा के लिए

सरसों का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। सरसों के तेल में विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है जो आपकी त्वचा को अल्ट्रावाइलेट किरणों से बचाती है।

हमारे शरीर के लिए सरसों का तेल बेहद फायदेमंद है। इसे खाने में इस्तेमाल करने से शरीर की अंदरूहणी शक्ति बढ़ती है और यह शरीर को मजबूत बनाता है।

छोटे बच्चों की मालिश भी सरसों के तेल से करनी चाहिए। इससे बच्चों का शरीर मजबूत और लंबाई बढ़ती है।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply