‘गायत्री’ मंत्र का हर दिन जाप, दिलाता है आपको ये महालाभ

0

गायत्री मंत्र:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

इस मंत्र का जाप एक ऐसा उपाय है जिससे लगभग हर प्रकार की समस्‍या को दूर किया जा सकता है। सभी शास्‍त्रों में मंत्रों को बहुत ही शक्तिशाली और चमत्‍कारी माना जाता है। लेकिन सभी मंत्रों में ‘गायत्री मंत्र’ को वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया है। गायत्री मंत्र चार वेदों से आया है और ये 24 शब्दांशों से बना है। जो सीधे आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। गायत्री मंत्र के जाप से नहीं बल्कि इसे सुनने मात्र से ही आपके स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचते हैं। जर्मन वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति मंत्र का जाप नहीं भी करे, सिर्फ सुन भी ले तो भी उसके शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है।

भगवान सूर्य की स्तुति में किए जाने वाले इस मंत्र का अर्थ ….

गायत्री मंत्र के पहले नौ शब्द प्रभु के गुणों की व्याख्या करते हैं…आइए जानें कैसे।
ॐ = प्रणव
भूर = मनुष्य को प्राण प्रदाण करने वाला
भुवः = दुख़ों का नाश करने वाला
स्वः = सुख प्रदाण करने वाला
तत = सूर्य की भांति उज्जवल
वरेण्यं = सबसे उत्तम
भर्गो = कर्मों का उद्धार करने वाला
देवस्य = प्रभु
धीमहि = आत्म चिंतन के योग्य
धियो = बुद्धि,
यो = जो,
नः = हमारी,
प्रचोदयात् = हमें शक्ति देने वाला (प्रार्थना)

यानी उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे। यदि कोई व्यक्ति इस मंत्र का जप नियमित रूप से करता है तो उसके अदंर उत्साह और सकारात्मकता आती है और त्वचा में चमक बढ़ती है, तामसिकता से घृणा होती है, परमार्थ में रुचि जगती है, पूर्वाभास होने लगता है, नेत्रों में तेज आता है, क्रोध शांत होता है, ज्ञान में वृद्धि होती है। आइए गायत्री मंत्र जप के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के बारे में जानते हैं।

दिल को स्‍वस्‍थ रखें और त्‍वचा को चमकदार बनाये

गायत्री मंत्र का जप आपके फेफड़ों के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है। ब्रिटिश मेडकल जर्नल के अनुसार गायत्री मंत्र के जाप से सांस लेने की गति कम हो जाती है जिससे दिल के धड़कन की गति नियंत्रित रहती है और दिल को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा गायत्री मंत्र का जाप करने से त्‍वचा में चमक आती है। गायत्री मंत्र के जप से हमारे चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, और त्वचा से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं जिससे त्वचा में चमक आती है और त्वचा कई गुना निखर जाती है।

दिमाग को शांत रखे और तनाव दूर करे

अगर आप तनाव से ग्रस्‍त रहते हैं तो गायत्री मंत्र का जाप करें। इसका जप करने से आपका दिमाग शांत रहेगा। साथ ही इसके लगातार जप करने से यह आपको आने वाले तनाव से भी बचाएगा। कहा गया है कि जब भी कोई व्यक्ति गायत्री मंत्र का पाठ करता है तो अनेक प्रकार की संवेदनाएं इस मंत्र से होती हुई व्यक्ति के मस्तिष्क को प्रभावित करती हैं। इसके जप से दिमाग ही नहीं शांत होता है बल्कि पढ़ने वाले बच्चों की एकाग्रता और सीखने की क्षमता भी अच्छी रहती है। साथ ही गायत्री मंत्र के उच्‍चारण से शरीर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

इम्यूनिटी बढ़ाये और तंत्रिकाओं के कार्य में सुधार

गायत्री मंत्र का उच्‍चारण ‘ऊँ’ शब्‍द से शुरू होता है। जिसके उच्चारण से होंठ, जीभ, तालू, गला और सिर के पिछले भाग में आवाज प्रतिध्वनित होती है जिससे मन शांत होता है। इस मंत्र के शब्दांशों के उच्चारण से मन एकाग्र हो जाता है जिससे हमारे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इसी कंपन से हमारी तंत्रिकाओं को ताकत मिलती है जिससे हमारी तंत्रिकाएं स्वास्थ्‍य रहती हैं।

सांस के रोगों से छुटकारा

गायत्री मंत्र के उच्‍चारण से आपकी सांस क्रिया बेहतर होती है। इसके रोज जप करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, साथ ही शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। इसके अलावा गायत्री मंत्र का जप करते वक्‍त लंबी और गहरी सांस लेनी और छोड़नी-पड़ती है जिससे फेफड़ों को मजबूती मिलती है और सांस-रोग जैसे अस्‍थमा को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

गायत्री उपासना कभी भी, किसी भी स्थिति में की जा सकती है। हर स्थिति में यह लाभदायी है।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply