अंजीर के फायदे, खाने के तरीके

0

अंजीर एक अत्यंत स्वादिष्ट ही नहीं अपितु स्वास्थ्यवर्धक फल भी है। अंजीर के स्वास्थ्य लाभ उसमें निहित खनिज, विटामिन और फाइबर की देन हैं। अंजीर विटामिन ए, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन जैसे अनेक लाभकारी पोषक तत्वों से धनी है।

अंजीर खाने के तरीके

अंजीर एक अच्छा भोजन है जो अकेले भी खाया जा सकता है या नाश्ता में भी शामिल किया जा सकता है। इसे आप सलाद में काटकर भी खा सकते हैं। अंजीर विशेष रूप से मीठी डिश, जैम, स्मूथी और मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। डिब्बाबंद अंजीर खाना अच्छा नहीं है क्योंकि इनमें चीनी अलग से डली होती है। दोनों सूखे अंजीर और ताज़ा अंजीर के स्वास्थ्य लाभ हैं। ताजा अंजीर में कम कैलोरी है। आपकी आवश्यकता पर निर्भर करता है कि आप सूखे या ताज़ा अंजीर खाएं।  सूखे अंजीर सोखकर भी खाए जा सकते हैं। तीन या चार सूखे अंजीर को धो लें और उन्हें रात भर पानी में भिगो दें। उन्हें खाली पेट सुबह में खा लें और जिस पानी में वे भीगे हुए थे, उसे भी पी लें। सुबह में भिगोए हुए अंजीर खाने से पित्त शांत होता है और पाचन अच्छा होता है। अंजीर का दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं। रोज़ दो से तीन अंजीर खाने की कोशिश करें।

अंजीर के फायदे

  1. पाचनतंत्र मजबूत करे – अंजीर में फाइबर होने की वजह से ये पेट के लिए अच्छा है| 3 अंजीर के टुकड़ों में 5 gm फाइबर होता है| जो हमारी रोज की जरुरत का 20% है| अंजीर पाचन से जुडी सारी परेशानी दूर करता है|
  2. वजन कम करे – फाइबर अधिक होने के कारण, सूखे अंजीर में कैलोरी बहुत कम होती है| 1 अंजीर खाने से आपको 47 कैलोरी मिलती है जिसमें 0.2 gm फैट होता है| तो सुखा अंजीर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अपने वजन को कम करना चाहते है| ये स्वाद में भी अच्छा होता है जिसे आप आसानी से मजे के साथ खा सकते है|
  3. हाइपरटेंशन कंट्रोल – नमक ज्यादा लेने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढती है, जिससे शरीर में सोडियम-पोटेशियम की मात्रा गड़बड़ा जाती है और नतीजन हाइपरटेंशन की परेशानी होती है| अंजीर इन सब परेशानी को दूर करता है, शरीर में सब की मात्रा सही करता है| 1 सुखा अंजीर 129gm पोटाशियम व सिर्फ 2 gm सोडियम देता है जिससे हाइपरटेंशन की परेशानी दूर होती है|
  4. दिल की सुरक्षा – सूखे अंजीर में antioxidant लेवल अधिक होता है जो खून में विषेले पदार्थ निकालता है जिससे दिल को खतरा होता है| अंजीर से दिल की पूर्णतया रक्षा होती है|
  5. हड्डियाँ मजबूत करे – शरीर में कैल्शियम की रोज की जरुरत के अनुसार अंजीर 3% पूरा करता है| अंजीर से शरीर में हड्डियाँ मजबूत होती है|
  6. मधुमेह के लिए अच्छा – मधुमेह मतलब डायबटीज वालों के लिए अंजीर फाइबर का अच्छा स्त्रोत है| इसमें हल्की मिठास भी होती है जिससे ये आपकी मीठा खाने की अतितीव्र इच्छा को कम करता है| अंजीर का कितना सेवन करना है यह आप अपने डॉक्टर से सलाह ले |
  7. एनीमिया दूर कर – अंजीर में कैल्शियम व आयरन होने की वजह से इसे दूध में मिलाकर पिने से एनीमिया की बीमारी दूर होती है|
  8. गले का दर्द कम करे – गले में खराश व सर्दी की वजह से होने वाले दर्द में आज से आप दवाई लेना बंद करे, इसके लिए आप सूखे अंजीर खाएं या इसे दूध के साथ खाएं| इससे गले के दर्द को बहुत आराम मिलेगा|
  9. अस्थमा – अस्थमा के मरीज को अंजीर व उसके पत्ते का सेवन करना चाहिए| इसमें पोटेशियम होता है जो फायदा देता है, अगर आप इन्सुलिन लेते है तो ये आपको उससे रहत देगा|
  10. संक्रमण दूर करे – सर्दी जुखाम के संक्रमण को अंजीर की मदद से दूर किया जा सकता है| अंजीर के 3-4 टुकड़ों को पानी में उबालें अब से छान कर गुनगुना होने पर सुबह शाम पियें| सर्दी की परेशानी से बहुत जल्द आराम मिलेगा|
  11. ताकत मिलती है – जो लोग जिम जाते है या ज्यादा कसरत करते है उन्हें मेवे खाने की हिदायत दी जाती है| मेवे में खास रूप से अंजीर खाने को बोला जाता है ये शरीर को सरे पोषक तत्व देता है|
  12. बवासीर की परेशानी दूर करे – सुबह खाली पेट अंजीर को गुनगुने पानी के साथ खाएं इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा|
  13. कमर व सर्द दूर करे – अंजीर खाने से शरीर में होने वाले दर्दो से आराम मिलता है| अंजीर की खाल का लैप sir में लगाने से सर दर्द दूर होता है|

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply