अगर इस दिशा में है घर में कैलेंडर तो तुरंत हटाये, अन्यथा आ जाएगी कंगाली

कैलेंडर को समय के अनुसार ही बदला जाना सही माना जाता है। दरअसल तारीख, साल और समय के बदलने पर ही हमें भी कैलेंडर बदलना चाहिए। इससे हमें लाइफ में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। वास्तु और फेंगशुई की मानें तो दीवारों पर पुराने कैलेंडर की जगह नया कैंलेडर होना ही सही माना जाता है। कहा जाता है कि साल के पहले दिन दीवारों पर पुराना कैलेंडर नहीं होना चाहिए। जिससे आने वाला साल आपके लिए अच्छे से अच्छा समय लेकर आए।

घर में इस जगह भूलकर भी ना लगाएं कैलेंडर

घर का कैलेंडर दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घड़ी और कैलेंडर समय को दर्शाने वाली चीजें हैं, इसलिए इन्हें दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अऩुसार कहा जाता है कि इस दिशा में घड़ी और कैलेंडर रखने से लाइफ में उन्नति कम हो जाती है। यही नहीं इससे घर के मालिक की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

घर में यहां लगाना चाहिए कैलेंडर

वास्तु की मानें तो कैलेंडर को उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में टांगना चाहिए। कैलेंडर को टांगते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कैलेंडर में किसी भी जानवर और उदास चेहरे वाली तस्वीर नहीं होना चाहिए। कहा जाता है कि कैलेंडर के ऐसी तस्वीरों से घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए घर में इस तरह के कैलेंडर को लगाने से बचना चाहिए।
घर के किसी भी दरवाजे पर आगे या पीछे की ओर कैलेंडर न लटकाएं। ऐसा करना परिजनों की आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। फेंगशुई में माना जाता है कि घर के आसपास पेड़ पौधे लगाने से आप स्‍वस्‍थ जीवन पा सकते हैं। अगर आप पेड़ पौधे नहीं लगा सकते तो अपने घर में लकड़ी से बने फर्नीचर का प्रयोग करें। इनके इस्‍तेमाल से घर में स्‍थायित्‍व आता है।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply