4० की उम्र में भी जवां दिखना है तो जरूर करें ये उपाय

जवां दिखने की चाह किसे नहीं होती। हर कोई जवां बने रहना चाहता हैं और इसके लिए मेहनत भी करता है। कोई जवां रहने के लिए मंहगे प्रसाधनों पर पैसा खर्च करता है तो कोई दवाओं पर। लेकिन इन सबसे दूर सही खानपान और सेहत की तरफ थोड़ा ध्यान देकर बढ़ती उम्र को कम किया जा सकता है। आइये जाने चालीस के उम्र में कैसे रहे जवां

चुकंदर खाएं,रस पीएं

चुकंदर का टेस्ट भले आपको अच्छा न लगे लेकिन इसके गुण सुनेंगे तो आप इसके फैन हो जाएंगे। चुकंदर को खून बढ़ाने में सहायक माना जाता है, यह तो सब जानते हैं, लेकिन यह त्वचा भी निखारता है और सदा जवां बनाए रखता है, यह बहुत कम लोगों को पता है। यह हिमोग्लोबिन तो बढ़ाता ही है, जिससे शरीर में रक्त की बढ़ोतरी होती है, साथ ही यह रक्त साफ भी करता है। इससे चेहरे पर उम्र का असर दिखाने वाले लक्षण धीरे–धीरे खत्म होने लगते हैं। तो सदा जवां दिखना है तो चुकंदर को डेली डाइट में शामिल कर लें। चाहें तो चुकंदर को कच्चा सलाद की तरह खाएं या इसका रस पीएं।

अलसी

सुपर फूड अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा अलसी मे पाया जाने वाला तेल त्वचा को स्वस्थ रखता है एवं सूखापन दूर कर एग्जिमा आदि से बचाता है। अलसी का सेवन त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को कम करता है।

व्यायाम करें

नियमित रूप से व्यायाम करके भी आप सदा जवां बने रह सकते हैं। व्‍यायाम से शरीर की सारी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती है और अतिरिक्त चर्बी जलाने में मदद मिलती है। व्यायाम से शरीर में एंडोरफिन्स नामक रसायन मुक्त होता है और शरीर को राहत मिलती है। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से सुबह-शाम टहलें, साइक्लिंग या जॉगिंग भी करें। इसके अलावा आप स्विमिंग भी कर सकते हैं।

लहसुन

औषधिय गुण से भरपूर लहसुन न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए बल्कि सुंदरता को बनाए रखने में भी मददगार होता है। अगर आप जवां बनने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। तो इन सब को छोडि़ये और लहसुन का इस्तेमाल करके देखिये। इसके नियमित रूप से सेवन से आप जवां बने रह सकते हैं। इसके अलावा लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है।

योग

त्वचा को जवां और एंजिग की समस्याओं को दूर करने का सबसे कारगर प्राकृतिक नुस्खा है योग। योग से उम्र का असर धीमा हो जाता है। इससे सिरदर्द और तनाव दूर होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

आहार का रखें खयाल

एक बहुत पुरानी कहावत है शायद सुनी होगी कि आप जैसा खाते हैं वैसे ही दिखते हैं। इसलिए अपने खाने में फाइबर फल, पत्तेदार सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट वाले आहार को शामिल करें। इसके अलावा विटामिन-ई और विटामिन-सी भी बहुत जरूरी हैं। इस बात को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि स्वस्थ आहार के बिना कोई भी प्राकृतिक सौंदर्य उपचार सफल नही हो सकता।

ब्लूबेरी खाइए

ब्लूबेरी ऐसा फल है जो भले आकार में छोटा है, लेकिन गुणों से भरपूर होता है। सदा जवां नजर आने के लिए जरूरी है कि आपके चेहरे पर दाग–धब्बे, झाइयां आदि नजर न आएं और उम्र के निशान आपसे दूर हों। यह सब करने के लिए ब्लूबेरी के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व खूब काम आ सकते हैं। ये चेहरे की चमक बढ़ाने में तो सहयोगी हैं ही, उम्र का प्रभाव कम करने में भी विशेष योगदान देते हैं। साथ ही ये सेहत के दुश्मन कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में भी कारगर हैं। लेकिन ब्लूबेरी भारत का फल नहीं है, लेकिन सलाद और आइसक्रीम में इस्तेमाल के लिए बड़े पैमाने पर आयात किया जाता है। इसे सलाद में शामिल कर खाया जा सकता है।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

अदरक खाएं, पिंपल्स से छुटकारा पाएं

झुर्रियों से छुटकारा पाना हो या पिंपल्स से, इसके लिए अदरक बहुत सहायता कर सकता है। जवां दिखने के लिए त्वचा पर झुर्रियां और पिंपल्स नहीं होने चाहिए। अदरक में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व यह काम आसानी से कर सकते हैं। अदरक का सेवन कई तरह से किया जा सकता है – चाय में, दूध में, अदरक का रस शहद के साथ लेकर या फिर सौंठ के रूप में। लेकिन यदि आपको और आसान तरीका चाहिए तो थोड़ी सी अदरक को कूटकर सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुने पानी के साथ ले लें, त्वचा तो निखरेगी ही, कई रोगों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

आंवला रखेगा सदा जवां

आयुर्वेद में कहा गया है कि सदा जवां रहने का एक ही उपाय है, आंवला खाना। आप भी इसको फॉलो करें। आंवले में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से तो छुटकारा दिलाएंगे ही, खून को साफ करके चेहरे की सबसे बड़ी समस्या कील–मुहांसों यानी पिंपल्स से भी मुक्ति दिला देंगे। साथ ही आंवला आपके बालों की सेहत अच्छी रखेगा। सबसे अच्छी बात है कि आंवले को किसी भी रूप में खाया जा सकता है – कच्चा खाएं, अचार डालकर खाएं, सब्जी बनाकर खाएं,सुखाकर खाएं या फिर मुरब्बा डालकर खाएं, आंवले के गुण ज्यों के त्यों रहते हैं।

NO COMMENTS

Leave a Reply

error: Content is protected !!