राशिफल 2017 – Rashifal 2017

धनु राशिफल 2017

वैदिक ज्योतिष के अनुसार धनु राशि का चिह्न

यह वर्ष व्यापारियों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है, परन्तु वर्ष के अंतिम दिनों में थोड़ा सतर्क रहकर निवेश करना चाहिए। किसी भी तरह का फ़ैसला लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे परिणामों के बारे में विचार कर लें। साल की पहले छमाही में थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वर्ष के अंत तक यह ख़त्म हो जाएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। छात्रों के लिए यह साल बेहद प्रभावशाली साबित हो सकता है। गूढ़ विज्ञान और मनोविज्ञान से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के भी पूर्ण योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी साल बेहतरीन साबित हो सकता है। प्रमोशन के आसार हैं। कार्यस्थल पर बॉस की शाबाशी मिलेगी और आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। राशिफल 2017 का सुझाव है कि अगर आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखेंगे तो लाभ अवश्य होगा। यात्रा के दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहेगा। धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के भी योग हैं।

इस अवधि में आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ आनंददायक पल बितायेंगे। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी महकमे से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। इस साल लव लाइफ़ में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सब चीज़ें सहज तरीक़े से आती-जाती रहेंगी। रिश्ते को मज़बूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। अगस्त के बाद समय की कमी के कारण लव लाइफ़ में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस साल फ़ास्ट फ़ूड खाने से कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। पेट की बीमारी होने की भी संभावना है, इसलिए आहार का विशेष ख़्याल रखें। परंतु आपकी कार्य क्षमताएँ अधिक प्रभावित नहीं होंगी।

  • उपाय – आध्यात्मिक जीवन व सदाचार जीवन में अपनाएँ व गुरु का सम्मान करें।
  • शनि साढ़ेसाती / ढैया – धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
  • शनि साढ़ेसाती का फल – निजी जन से मनमुटाव, शत्रुओं की बढ़ोत्तरी, रोग कष्ट, गृह कलेश और धन हानि।
  • सलाह – व्यर्थ वाद-विवाद में न उलझें।
  • सकारात्मक पक्ष – आप सक्रिय हैं और अपने लक्ष्य को पाना जानते हैं।
  • नकारात्मक पक्ष – मानसिक व शारीरिक तनाव से बचना चाहिए।
  • शुभ अंक – आपके लिए 3, 12, 21 और 30 शुभ अंक हैं।
  • शुभ रंग – आपके लिए लाल, पीला और नारंगी रंग शुभ है।
  • शुभ दिशा – आपके लिए पूर्व दिशा शुभ है।
  • खाने-पीने की वस्तुएँ – हल्दी, अरहर या चना दाल, बूंदी लड्डू और केसर का प्रयोग करना शुभ है।

धनु राशि का वार्षिक भविष्यफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह भी पढ़े : धनु राशि : नौकरी और व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, उपाय
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply