राशिफल 2017 – Rashifal 2017

0

सिंह राशिफल 2017

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का चिह्न

इस वर्ष आपको आर्थिक स्थिति को लेकर ज़्यादा चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वर्ष के दूसरे भाग में आपकी क़िस्मत और भी तेज़ हो सकती है। कम मेहनत से अधिक आमदनी की संभावना है। अपना बिज़नेस करने वालों के लिए यह साल मुनाफ़ा कमाने वाला साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए। इस साल शेयर बाज़ार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है, जिससे अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। हालाँकि इसके लिए वर्ष के मध्य तक का इंतज़ार करना शुभ होगा। संतान को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ़ें रह सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। छात्रों के लिए यह साल बेहतरीन साबित हो सकता है। इस समय बैंकिंग या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए समय अनुकूल है। अगर आपने थोड़ी भी मेहनत की है तो उसका पूरा फल अवश्य मिलेगा। शिक्षकगण आपसे प्रसन्न रहेंगे और परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। यह वर्ष नौकरीपेशा वालों के लिए भी शुभ होगा। इस राशि के लोग भले ही किसी भी क्षेत्र में कार्यरत क्यों न हों उन्हें सराहना, सहयोग और ऐसी ख़ुशी मिलने की संभावनाएँ बन रही हैं, जिनका वह काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे हैं।

वैदिक ज्योतिष के दृष्टिकोण से आपके द्वारा शुरू किए गए हर काम के समय पर पूरे होने के योग हैं। कोई शुभ कार्य की भूमिका बनने से चिंता का निवारण होगा। साथ ही आपको नौकरी के अलावा अन्य स्रोतों से भी उचित लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को अच्छे ऑफ़र मिल सकते हैं। साथ ही आप बेहतर मार्केटिंग के बल पर अपने व्यापार से और अधिक मुनाफ़ा कमाने में सक्षम होंगे। सोचा हुआ कार्य समय पर बन जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और काम काज में प्रगति होगी। दिमाग़ लगाकर कार्य करने से आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। विरोधी पक्ष से सावधान रहें और उनसे सोच-समझकर व्यवहार करना उत्तम रहेगा। आपका कोई विश्वासपात्र व्यक्ति ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, अतः सावधानी अपेक्षित है। लंबी यात्राएँ आपके लिए लाभप्रद रह सकती हैं। विशेषतः महिलाओं के लिए यह वर्ष सफलताप्रद हो सकता है। समय अनुकूल है; लाभ उठाने से न चूकें।

  • उपाय – सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें और पिता को सम्मान दें।
  • शनि साढ़ेसाती / ढैया – सिंह राशि पर शनि की ढैया 26 जनवरी 2017 तक ही रहेगी।
  • शनि ढैया का फल – अचानक धन-लाभ, स्त्री-पुत्र से सुख, सम्पति लाभ और सेहत ठीक।
  • सलाह – क्रोध करने से बचें।
  • सकारात्मक पक्ष – आप आत्मविश्वासी हैं।
  • नकारात्मक पक्ष – आपको धैर्य बढ़ाना चाहिए।
  • शुभ अंक – आपके लिए 1, 4, 10, 13, 19 और 22 शुभ अंक हैं।
  • शुभ रंग – आपके लिए नारंगी, पीला और लाल रंग शुभ है।
  • शुभ दिशा – आपके लिए पूर्व दिशा शुभ है।
  • खाने-पीने की वस्तुएँ – गुड़, संतरा, रोटी, लाल मलका और लाल मिर्च शुभ हैं।

सिंह राशि का वार्षिक भविष्यफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह भी पढ़े : सिंह राशि : नौकरी और व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, उपाय
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply