राशिफल 2017 – Rashifal 2017

कर्क राशिफल 2017

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि का चिह्न

2017 राशिफल के अनुसार इस वर्ष अप्रैल तक आपको कुछ दिक़्क़तें रह सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने जूनियर्स के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। परिवार के लोगों से आपको काफ़ी ख़ुशी मिलेगी और अपने चाहने वालों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन समय बिता सकेंगे। अगर आप सावधानी के साथ अपना पैसा लगाएँ तो इस साल धन-प्राप्ति के अच्छे योग हैं। क़ारोबारियों के लिए भी यह वर्ष अच्छा है। जोख़िम भरे कार्यों में धन का निवेश करने से बचें। लेन-देन के मामलों में आपका सावधानी रखना ही उचित रहेगा। जोश में आकर कोई भी निर्णय लेना अच्छा नहीं होगा। साल के मध्य से आपको कुछ शुभ कार्यों में ख़र्च करने का अवसर मिलेगा और पारिवारिक समस्याओं का भी समाधान हो जायेगा।

आप कुछ नए कार्यों की योजनाएँ बनायेंगे, जिनमें सफलता मिलने की संभावना है। सट्टे, लॉटरी जैसे अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य हर काम में सितम्बर माह से साथ देगा। अगर आप राजनीति में हैं तो यश प्राप्त होगा। नया परिचय मित्रता में बदलने से ख़ुशी मिलेगी। अक्टूबर से नवंबर माह के मध्य तक कोई भी कार्य सोच-समझकर करें वर्ना कई शुभ अवसर हाथ से निकल जाने की संभावना है। जन-संपर्क में बढ़ोत्तरी होती रहेगी और कोई शुभ संदेश मिलने से चिंता का निवारण होगा। आय के नए-नए स्रोत भी आपके सामने आएंगे व कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। प्रेम संबंधों में मज़बूती आएगी और प्रेमी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके क़ारोबार में प्रगति की संभावना है और कोई रुकी हुई रकम प्राप्त होने से चिंता का निवारण भी होगा। परिवार में सुख-शांति भी बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी नए अवसर आएंगे।

  • उपाय – बड़ी स्त्रियों (माँ, दादी, नानी या कोई बुज़ुर्ग महिला) का आशीर्वाद ग्रहण करना आपके लिए शुभ है।
  • शनि साढ़ेसाती / ढैया – इस वर्ष कर्क राशि पर साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव नहीं है।
  • सलाह – अति-भावुकता से बचें।
  • सकारात्मक पक्ष – आप मिलनसार हैं।
  • नकारात्मक पक्ष – आप लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं।
  • शुभ अंक – आपके लिए 2, 7, 11, 16, 20 और 25 शुभ अंक हैं।
  • शुभ रंग – आपके लिए नारंगी, पीला, सफेद रंग शुभ है।
  • शुभ दिशा – आपके लिए उत्तर दिशा शुभ है।
  • खाने-पीने की वस्तुएँ – चावल, आटा, खीर शुभ है।

कर्क राशि का वार्षिक भविष्यफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह भी पढ़े : कर्क राशि : नौकरी और व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, उपाय
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply