राशिफल 2017 – Rashifal 2017

वृष राशिफल 2017

वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृष राशि का चिह्न

ग्रहों की चाल बताती है कि इस साल वृषभ राशि के जातकों को उच्च प्रतिष्ठित लोगों और विपरीत लिंग के लोगों के सहयोग से लाभ मिलेगा। धन का आवागमन सामान्य रूप से होता रहेगा। वाहनादि सुख-सुविधाओं एवं मनोरंजन के कार्यों पर आप अधिक ख़र्च करेंगे। अप्रैल माह से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, मगर आपके ख़र्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। साल के मध्य से आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा व आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। धन-प्राप्ति के मार्ग खुलने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा तथा पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश किए हुए धन का लाभ मिलेगा। शेयर बाज़ार या ज़मीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। फ़िज़ूलख़र्ची पर कंट्रोल कर आप अपनी सेविंग्स और फ़ायदे को बढ़ा सकते हैं। पिता व गुरुजनों से सम्मान, सहयोग प्राप्त होगा।

राशिफल 2017 के मुताबिक़ इस वर्ष आपको परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान-पक्ष से ख़ुशियाँ हासिल हो सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें। आपके लाइफ़ पार्टनर को कुछ शारीरिक परेशानियाँ रह सकती हैं, लेकिन यह समय बहुत छोटा होगा और जल्दी ही ख़त्म हो जाएगा। यदि अभी आप अकेले हैं तो आप किसी नए प्रेम संबंध में पड़ सकते हैं। वहीं पुराने प्रेम संबंधों में मज़बूती आने की संभावना है। साल के अंत से आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। निवेश किए हुए धन का लाभ मिलेगा। फ़िज़ूलख़र्ची पर कंट्रोल कर आप अपनी बचत और फ़ायदे को बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, हालाँकि जीवनशैली से संबंधित बीमारियों जैसे गैस, बदहज़मी आदि पर अगर ग़ौर नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। इस साल खान-पान की आदतों पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। बदलते मौसम से होने वाली बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं, लेकिन इनसे अधिक घबराने की ज़रूरत नहीं होगी।

  • उपाय – सुगन्धित चीज़ों का प्रयोग करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।
  • शनि साढ़ेसाती / ढैया – इस वर्ष वृष राशि पर शनि ढैया रहेगी।
  • शनि ढैया का फल – शारीरिक पीड़ा, रक्त विकार, पारिवारिक कष्ट और व्यापार में हानि।
  • सलाह – स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।
  • सकारात्मक पक्ष – आप दृढ़ निश्चयी व परिश्रमी हैं।
  • नकारात्मक पक्ष – तनाव से बचना श्रेष्ठ रहेगा।
  • शुभ अंक – आपके लिए 6, 15, 24, 33, 42 और 51 शुभ अंक है।
  • शुभ रंग – आपके लिए क्रीम, हरा और नीला रंग शुभ है।
  • शुभ दिशा – आपके लिए दक्षिण दिशा शुभ है।
  • खाने-पीने की वस्तुएँ – मीठी सफ़ेद मिठाई, खीर, दूध व पनीर शुभ है।

वृष राशि का वार्षिक भविष्यफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह भी पढ़े : वृष राशि : नौकरी और व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, उपाय
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply