राशिफल 2017 – Rashifal 2017

मकर राशिफल 2017

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मकर राशि का चिह्न

आर्थिक स्तर पर यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी फ़िज़ूलख़र्ची पर क़ाबू रखना चाहिए। याद रखें इस समय बचाए गए पैसे ही आने वाले समय में आपके काम आएंगे। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें, यहाँ तक की परिजनों और सगे-संबंधियों से भी पैसों का लेन-देन पूरी तरह से जाँच-परख कर करें। व्यापारी वर्ग के लिए यह एक सफल साल साबित हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने या लॉटरी आदि से अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं। यह वर्ष छात्रों के लिए ख़ास साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काफ़ी अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और अच्छी नौकरी के साथ आपको कार्य-स्थल पर पूरा सम्मान मिलने के आसार हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कुछ समय का इंतज़ार करना चाहिए। वर्ष के अंत में शिक्षा प्राप्ति में आ रहे व्यवधान अवश्य ही कम होंगे व भाग्य साथ देगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु आपकी विदेश गमन की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक स्थिति इस वर्ष सामान्य बनी रहेगी। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

आपके धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन के योग हैं। मित्र वर्ग आपके सहयोग का आभार मानेंगे और अधिकारी वर्ग भी आपके कार्यों से प्रभावित रहेगा। भविष्यफल 2017 कहता है कि प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में बंधे हुए हैं, उनके लिए यह वर्ष अच्छा जाने वाला है। नए प्रेम-प्रसंगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी के सामने अपने दिल की बात को रखने की कोशिश ज़रूर करें, लेकिन दबाव न डालें। समय के साथ हो सकता है दूसरी तरफ़ से भी हाँ सुनने को मिले। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तो बेहतर होगा। सेहत इस वर्ष कुछ गड़बड़ रह सकती है। मौसम के बदलने और ग़लत खान-पान के कारण कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको अधिक-से-अधिक ख़ुश रहने का प्रयास करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन आपकी सेहत के लिए जड़ी-बूटी का काम कर सकता है।

  • उपाय – मांसाहार का त्याग व भैरव जी की पूजा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगी।
  • शनि साढ़ेसाती / ढैया – मकर राशि पर शनि की साढ़े साती रहेगी।
  • शनि साढ़ेसाती का फल – शारीरिक पीड़ा, रक्त विकार और व्यापार में हानि संभव।
  • सलाह – शरीर को आराम दें, ज़्यादा तनाव से बचें।
  • सकारात्मक पक्ष – आप कठोर परिश्रमी हैं।
  • नकारात्मक पक्ष – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
  • शुभ अंक – आपके लिए 4, 8,13, 17, 19, 22 और 26 शुभ अंक हैं।
  • शुभ रंग – आपके लिए नीला, हरा, बैंगनी और काला रंग शुभ है।
  • शुभ दिशा – आपके लिए दक्षिण दिशा शुभ है।
  • खाने-पीने की वस्तुएँ – काली उड़द, काले तिल और काले चने का प्रयोग करना शुभ है।

मकर राशि का वार्षिक भविष्यफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे

यह भी पढ़े : मकर राशि : नौकरी और व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, उपाय
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply