खाने की इन 10 चीजों को कभी ना रखे फ्रिज में, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

1

आजकल फ्रिज सबकी रसोई का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। खाना बच गया हो, तो हमने फ्रिज में रख दिया। सब्जियां ताजी रखनी हो, तो फ्रिज में रख दिया। दूध को फटने से रोकना हो, तो फ्रिज में रख दिया। आमतौर पर हम लगभग सभी खाने वाली चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। इस बात से अनजान होकर की, ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना उचित नहीं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी दस चीजें जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए-

1. तरबूज
तरबूज गर्मियों में मिलने वाला और पानी से लबरेज एक बहुत ही स्वादिस्ट फल है। इसे फ्रिज में रखना उचित नहीं है। 2006 में अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण में पाया गया की सामान्य तापमान पे रखे जाने पर तरबूज में पाये जाने वाले लाभकारी ऑक्सीडेन्ट्स बरकरार  रहते हैं। वहीं फ्रीज में रखने पर ये तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए तरबूज को फ्रिज में रखने की बजाय सामान्य तापमान पर ही रखना चाहिए। हां, अगर तरबूज को काट दिया गया है तो, इसे प्लास्टिक में लपेटकर फ्रिज में रखा जा सकता है।

2. आलू
आलू संसार के लगभग हर देश में पायी और खायी जाने वाली सब्जी है। आलू को फ्रिज में रखने से ये स्वाद में मीठा हो जाता है। फ्रिज में रखने से आलू में मौजूद स्टार्च तीव्र गति से चीनी का निर्माण करता है। इस प्रक्रिया से आलू में अक्रिलामाइड (Acrylamide) नामक रासायनिक तत्व का निर्माण होता है, जिससे स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है। गर्म तापमान में भी आलू खराब होने लगता है। गर्म और उमस भरे तापमान में आलू अंकुरित होने लगता है और खाने के लिहाज से खराब हो जाता है। आलू को हमेशा ठंडे और सूखे जगहों पर सूर्य के प्रकाश से दूर रखा जाना चाहिए। आलू को प्लास्टिक की थैली में भी बाँध कर नहीं रखना चाहिए। आलू को कागज के थैले में थोड़ा खुला छोड़ कर रख सकते हैं।

3. टमाटर
टमाटर कुदरती तौर पर बहुत संवेदनशील होते हैं। फ्रिज में रखने पर इसका स्वाद और रंग बदल जाता है। कम तापमान में टमाटर की अंदरुनी झिल्लियां खराब हो जाती है और ये पिलपिला हो जाता है। इसके पकने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। टमाटर को हमेशा सामान्य तापमान पे रखना चाहिए और अगर इसे जल्दी पकने देना है, तो कागज में लपेट कर रखें। कागज में रखने से टमाटर जल्दी पक जाता है। टमाटर जल्दी खराब होने वाले फल है। टमाटर को पकने के बाद एक दो दिन में ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए अन्यथा ये खराब हो जाते हैं।

4. प्याज
प्याज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। नमी के कारण प्याज बहुत जल्द ही पिलपिले हो जाते हैं। कटे हुए प्याज को फ्रीज में रखा जा सकता है बशर्ते इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में रख के फ्रिज में रखा जाए। प्याज को हमेशा सूखे, ठन्डे और अंधेरी जगह में रखना चाहिए। जहां ये सूर्य के प्रकाश से बचा रहे। देखा जाता है की बहुत से घरों में प्याज और आलू साथ-साथ रखा जाता है। जान लिजिये, ऐसा करना भी सही नहीं है। प्याज और आलू साथ में रखने पर उनसे एक गैस उत्सर्जित होती है जिस से प्याज और आलू दोनों बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं।

5. शहद
शहद को फ्रिज में जरूरत नहीं होती। यह खुद एक प्रिजर्वेटिव है। शहद सामान्य तापमान पर कभी खराब ही नहीं होता। शहद को फ्रिज के साथ-साथ चूल्हे के पास रखने से भी बचना चाहिए। बहुत ठन्डे या गर्म तापमान में शहद अपनी असली रंगत और स्वाद खो देता है। फ्रिज के तापमान में शहद क्रिस्टल बन सकता है इसलिए इसे फ्रीज में नहीं रखना चाहिए। शहद को प्राकृतिक ढंग से रखने के लिए इसे हमेशा सामान्य तापमान में किसी एयरटाइट मर्तबान या जार में रखे। अगर आप शहद को किसी धातु के मर्तबान में रखते हैं तो सचेत हो जाइए। धातु के बर्तन या फिर सस्ते प्लास्टिक के बर्तनों में रखने से शहद धातु या प्लास्टिक के साथ एक रासायनिक प्रतिक्रिया करता है जिस से हानिकारक ऑक्साइड बनता होता है। बेहतर होगा की शहद को आप किसी शीशी या चीनी के मर्तबान में रखे।

6. जैतून का तेल (ऑलिव आयल)
जैतून का इस्तेमाल अक्सर लोग खाने में या फिर बालों और त्वचा पर लगाने के लिए करते हैं। जैतून के तेल को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कम तापमान पर ये तेल गाढ़ा होने लगता है और अपने प्राकृतिक गुण खो देता है। फ्रिज के अलावा जैतून के तेल को कभी सूर्य की रौशनी में या गैस स्टोव के आस-पास नहीं रखना चाहिए। तेज प्रकाश और गर्मी की वजह से जैतून का तेल ख़राब हो जाता है। इसे हमेशा एक गहरे रंग के एयरटाइट बोतल या जार में सूर्य की प्रकाश से दूर किसी सुखी जगह पर रखें।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

7. लहसुन
अगर आपने लहसुन या लहसुन की कलियों को फ्रिज में रखा दिया, तो ये लिजलिजी होकर खराब हो जाएंगी। फ्रीज के तापमान में ये अपना स्वाद और रंगत खो देते हैं। हां, अगर आपके पास बची हुई कटी लहसुन है और आप उसे खराब नहीं होने देना चाहते हैं तब आप इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रख कर फ्रिज में रख सकते हैं। लम्बे समय तक लहसुन को खराब होने से बचाने के लिए आप इसे हमेशा सूर्य के प्रकाश से दूर रखे और खुले में ही रखे।

8. कॉफी बीन्स
कॉफी बीन्स में सोखने की क्षमता होती है। आस-पास से नमी जज्ब कर लेती है। फ्रिज में रखने पर कॉफ़ी बींस बहुत जल्दी नमी जज्ब करती है और इस वजह से इसका स्वाद बदल जाता है। फ्रीज में रखने से ये फ्रीज में मौजूद और भी दूसरे पदार्थो की गंध जज्ब कर लेती है इसलिए कॉफी को फ्रीज में नही रखा जाता। कॉफी को हमेशा किसी एयरटाइट कंटेनर में धुप से दूर किसी सुखी जगह में रखें इस से कॉफी की ताजगी और इसके प्राकृतिक गुण बरकरार रहेंगे।

9. पाव रोटी (ब्रेड)
पाव रोटी या ब्रेड को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पाव रोटी बहुत जल्द  बासी हो जाती है और सूख जाती है। पाव रोटी का इस्तेमाल इसके बनने के हफ्ते के भीतर ही कर लेना चाहिए। इतने देर की अवधि में इसे बाहर ही किसी सुखी जगह पर सूर्य के प्रकाश से दूर रखा जाना चाहिए।

10. गुठलीदार फल
आड़ू, खुबानी, आलूबुखारे, चेरी इत्यादि गुठलीदार फलों को भी फ्रीज में नहीं रखना चाहिए। ठन्डे तापमान में इन फलों की नमी खत्म हो जाती है और ये लिजलिजे हो जाते हैं। आप इन फलों को कागज़ के थैलों में रख सकते हैं। जहाँ तक हो सकें इन फलों को काम मात्रा में ही खरीदें ताकि काम समय में ही इनका इस्तेमाल हो जाए और इनके खराब होने की गुंजाइश न रहे।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply