मेन गेट के पास न रखे ये 4 चीजे- वास्तु टिप्स

0

सुखी घर का मार्ग मुख्य द्वार से होकर जाता है। घर में तनाव रहता है या पारिवारिक सदस्यों में वाद-विवाद समाप्त नहीं होता, तो समझ जाएं आपके आशियाने पर नकारात्मक एनर्जी का ही राज है। वास्तुशास्त्र की मानें तो मुख्य दरवाजे के पास न रखें ये सामान अन्यथा कभी नहीं बस पाएगा आपका परिवार। मुख्यद्वार के पास किसी भी प्रकार का भूमिगत पानी का स्रोत होगा तो आत्महत्या या दुर्घटना से मृत्यु हो सकती है या किसी प्रकार की अनहोनी का शिकार होती है। अनुभव में आया है कि, जिस घर में डाका पड़ता है। उस घर के दरवाजे सब एक कतार में होते हैं। मुख्यद्वार उत्तर वायव्य में होकर सबसे पीछे का बाहर पड़ने वाला दरवाजा अगर दक्षिण नैऋत्य में हो या पूर्व आग्नेय से पश्चिम नैऋत्य में एक कतार के दरवाजे हों तो वहां डाका पड़ सकता है।

  1. कई बार हम घर के दरवाजे पर ऐसा सामान रख देते हैं जिससे दरवाजा पूरा नहीं खुलता या फिर खुलने में रूकावट होती है। ऐसे घर में आर्थिक समस्या बनी रहती है। अपने घर के मुख्य द्वार को बाधा रहित रखें।

2. घर के मुख्य द्वार पर केक्ट्स जैसे कांटेदार पौधे न लगाएं। कांटेदार पौधों से नकारात्क ऊर्जा आती है।

3. हम लोग अक्सर कूड़ेदान को घर के मुख्य द्वार के बाहर रख देते हैं ताकि घर में कूड़े की बदबू न फैले। यह करना बिलकुल गलत है। कूड़ेदान को घर की दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखें।

4. कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने आईना न लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है। अगर कांच लगाना ही है तो इस प्रकार लगाएं कि मुख्य दरवाजे से आने वाली ऊर्जा कांच से टकराकर घर में फैले जाए।

नीचे लिखी बातों पर भी जरूर ध्यान दे –

  • घर के पूर्व आग्नेय में मुख्य द्वार होने पर घर में कलह और चोरी से नुकसान होता है। यदि इसी के साथ वहां रेम्प, गड्ढा या ढलान हो तो घर का मालिक या मालकिन पाप कर्म करते हुए मानसिक दुःख से पीड़ित रहते हैं।
    उत्तरी वायव्य का प्रवेशद्वार दुःखदायी, कलहकारी, वैरभाव, मुकदमेबाजी व बदनामी लाने वाला रहता है। इसी के साथ यदि यहां रेम्प, गड्ढा हो शत्रु की संख्या में वृद्धि, स्त्री को कष्ट, घर में मानसिक अशांति रहती है। दक्षिण नैऋत्य में घर या कम्पाउण्ड वाल का द्वार हो तो उस घर की महिलाएं गम्भीर बीमारियों की शिकार होती है।
  • पश्चिम नैऋत्य में चारदीवारी या घर का मुख्य द्वार हो तो घर के पुरुष बदनामी जेल, एक्सीडैंट या खुदकुशी के शिकार होते हैं। हार्ट अटैक, ऑपरेशन, एक्सीडैंट, हत्या, लकवा या किसी प्रकार की जालिम मौत से मरते हैं। यह द्वार शत्रु स्थान का है। यदि इसी के साथ यहां किसी भी प्रकार की रेम्प, नीचाईयां, भूमिगत पानी का स्रोत हो तो उस घर में किसी पुरुष सदस्य की आत्महत्या या दुर्घटना से मृत्यु हो सकती है अथवा परिवार के पुरुष सदस्य के साथ अनहोनी होती है।
  • मुख्य दरवाजा उत्तर अथवा पूर्व दिशा में पूरी लम्बाई के नौ भाग करके 7वें भाग में अथवा दाईं ओर से 5वां भाग व बाईं ओर से 3 भाग छोड़कर शेष चौथे भाग में हो।
    मुख्य द्वार से बाहर निकलते समय दाहिनी ओर घड़ी के कांटे की दिशा में खुलना चाहिए।
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply