उल्टी या जी मचलना रोकने के घरेलु उपचार

0

उल्टियाँ होने के एहसास को मतली के नाम से जाना जाता है, लेकिन यह उल्टियाँ आने से पहले का एहसास होता है, कारण नहीं।आमाषय की मांसपेशी के आक्षेपिक संकुचन से भोजन पदार्थ और तरल पदार्थ का वेग से मुख मार्ग से निकलना उल्टी कहलाता है। उल्टी होने के कई कारण हो सकते हैं।

गर्भवती स्त्री कोई भी उपाय करने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह जरूर ले |

उल्टी / वोमिट के कारण

  • भूख से ज्यादा खाना खा लेना
  • शराब ज्यादा पी लेना
  • फ़ूड पोइसोनिंग
  • पेट ख़राब होना
  • तनाव
  • गर्भावस्था
  • किसी ऐसी चीज को सूंघ लेना जिससे आपको एलर्जी हो
  • बस या कार में सफ़र के दौरान
  • खाली पेट रहना
  • किसी बीमारी की वजह से
  • पेट में कीडे होने और खांसी

उल्टी रोकने के घरेलु उपाय –

गर्भवती स्त्री के लिए

  1. गर्भवती स्त्री सुबह गुन गुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीये तो उल्टी में लाभ मिलता है।
  2. आलू बुखारा मुहं में चूसने से उल्टी मे लाभ होता है। सूखा आलू बुखारा चूसने से गर्भवती की उल्टी  में आशातीत लाभ होता है।

home-remedies-for-vomiting-in-pregnancy

शहद और पानी

एक कप पानी में १० ग्राम शहद मिलाकर पीने से उल्टी रूक जाती है।

तुलसी और शहद

तुलसी के रस में शहद मिलकर सेवन करने से वमन बंद होती है।

हींग और पानी

हींग को थोडे से पानी में घोलकर पेट पर मालिश करने से उल्टी में राहत मिल जाती है।

चावल का पानी

अगर आपको गैस की वजह से वोमिट हो रही है तो यह नुस्खा बहुत फायदेमंद है| इसके लिए आप सफ़ेद चावल लें ना की ब्राउन| सफ़ेद चावल में स्टार्च अधिक होता है जो जल्दी पच जाता है|

  • 1 कटोरी चावल को 2-3 कटोरी पानी के साथ उबालें|
  • पक जाने पर इसका पानी अलग कर लें|
  • अब इस पानी में हल्का नमक डाल कर पी लें| बहुत जल्द आराम मिलेगा|

लौंग

लौंग ऐसी चीज है, जिसे खाने से हमारा पाचन आराम से हो जाता है एवं पेट भी सही रहता है| ये पेट को आराम देता व एसिडीटी जैसी परेशानी नहीं होती है| लौंग फ़ूड पोइसोनिंग में भी बहुत मददगार होता है|

2-3 लौंग को मुहं में डाल चबाते रहें| इसके अलावा आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते है| उल्टी नहीं होगी|

इसके अलावा आप लौंग को तवे पर थोडा सेंक लें, इसे हल्का दरदरा कर शहद में डाल खा लें| वोमिट बहुत जल्द बंद हो जाएगी|

पुदीना

अगर आपका पेट ख़राब है और वोमिट हो रही है तो पुदीना इसे झट से दूर कर देगा| ये आपको रिफ्रेश भी कर देगा|

  • 1 कप उबलते पानी में 1 चम्मच सूखे पुदीने की पत्ती डालें| 5-10 min रहने दें फिर छान कर पी लें| तुरंत आराम मिलेगा|
  • पुदीने की ताज़ी पत्तियों को लेकर चबाएं|
  • पुदीने का रस, नीम्बू का रस व शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर रखें| अब इसे दिन में 2-3 बार पियें|

प्याज का रस

प्याज में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती है जो वोमिट को रोकता है|

  • 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच किसा हुआ अदरक मिलाएं| थोड़ी थोड़ी देर इस मिश्रण को लेते रहें, उलटी नहीं होगी|
  • इसके अलावा ½ कप प्याज के रस में 2 चम्मच शहद मिलाएं| थोड़ी थोड़ी देर में 1 चम्मच इस मिश्रण को पियें| आराम मिलेगा|

दालचीनी

अगर पेट का पाचनतंत्र ख़राब है तो दालचीनी बहुत आराम देगा, इसे लेने से वोमिट जैसा फील भी नहीं होगा|

  • 1 कप उबलते पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें, अगर आपके पास इसका पाउडर नहीं है, तो आप स्टिक भी डाल सकती है|
  • थोड़ी देर इसे रहने दें फिर छान लें|
  • अब इस पानी में थोड़ी सी शहद डाल पी लें|

टिप – अगर कोई औरत गर्भवती है तो उसे दालचीनी का तरीका नहीं अपनाना चाहिए|

जीरा 

सौंफ की तरह जीरा भी बहुत कारागार है| यह पाचन से जुडी हर तकलीफ को झट से दूर कर देता है|

  • ½ कप गुनगुने पानी में ½ चम्मच जीरा पाउडर डालें और पी लें|
  • इसके अलावा 1 चम्मच शहद में जीरा व इलायची पाउडर मिलाकर खाएं| वोमिट से तुरंत आराम मिलेगा|

विनेगर

विनेगर भी वोमिट रोकने में सहायक होता है, इसे लेने से वोमिट जैसा महसूस भी नहीं होता है|

  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल विनेगर व 1 चम्मच शहद डाल दिन भर थोडा थोडा पीते रहें|
  • उल्टीकी दुर्गन्ध से और वोमिट होती है इसके लिए अपने मुंह को विनेगर और पानी मिलाकर उससे कुल्ला करें|

सौंफ

सौंफ हमारे पाचन को सही रखता है इसमें भी एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती है जो वोमिट को रोकती है|

  • 1 कप उबलते पानी में 1 चम्मच पीसी हुई सौंफ मिलाएं, इसे 10 min तक रखे रहने दें, फिर छान कर दिन में 2 बार पियें|
  • इसके अलावा आप सौंफ को ऐसे ही मुहं में डालकर चबाएं| उलटी नहीं होगी|

नमक शक्कर का घोल

लगातार उलटी होने से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, और फिर ज्यादा उलटी होने लगती है| ऐसें समय में आप आसानी से घर में उपलब्ध चुटकी भर नमक व 1 चम्मच शक्कर को पानी में घोल कर पी लें, इसे दिन में कई बार थोड़ा थोड़ा लें| बहुत जल्द आराम मिलेगा|

how-to-cure-vomiting-in-child

अन्य उपाय

  • नींबू का टुकड़ा काले नमक के साथ अपने मुंह में रखने से आपको उल्टी का एहसास नहीं होगा।अगर आपने मदिरापान किया है और आप नहीं चाहते कि आपको उल्टी आये, तो सादी पाव-रोटी खाएं। पाव-रोटी आपकी पाचन क्रिया को संभालती है और आपके द्वारा सेवन की हुई मदिरा को आसानी से सोख लेती है।
  • 1 ग्राम हरड का चूर्ण शहद के साथ चटाने से भी उल्टियाँ रोकने में मदद मिलती है। एक और असरदार उपचार है कि आप अपनी उंगलियाँ धोकर एक ही बार अपने गले में घुसाकर पेट में जमा हुए पदार्थों को उल्टी के ज़रिये  बाहर निकाल दें, ताकि उल्टी अंदर जमा न रहने पाए।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

क्या करें और क्या न करें

1 वोमिट जैसा महसूस होने पर, एक एक घूँट पानी पीते रहें|
2 बहुत हल्का एवं कम तेल मसाले वाला भोजन लें, एवं धीरे धीरे खाएं|
3 गुलुकोस, एलेक्ट्रोल जैसी चीज पीते रहें|
4 जितना हो सके आराम करें|
5 तेज सुगन्धित वाली जगह में ना बैठे, इससे जी और ज्यादा मचलाता है|
6 खाने के तुरंत बाद ना सोयें|
7 खाने के तुरंत बाद ब्रश ना करें, इससे वोमिट होने के सबसे ज्यादा चांस होते है|
  • उल्टियाँ होने से 12 घंटो बाद तक ठोस आहार का सेवन न करें, पर अपने आपको जालित रखने के लिए (यानि निर्जलीकरण से बचाने के लिए)  भरपूर  मात्रा में पानी और फलों के रस का सेवन करते रहें।जब भी पानी पियें तो सादा पानी ही पियें। बाज़ार में उपलब्ध कार्बन युक्त शीत पेयों का सेवन बिलकुल भी न करें  क्योंकि यह आपकी आँतों और उदर की जलन को बढ़ाते हैं।
  • रोगी को मूंग के दाल की खिचडी दही के साथ खिलानी चाहिये।
  • तैलीय, मसालेदार, भारी और मुश्किल से पचने वाले खान पान का सेवन न करें क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ मरीज में उल्टियों का निर्माण करते हैं एवं उसे बढ़ावा देते हैं। खान खाने के फ़ौरन बाद न सोयें। जब भी सोयें तो अपनी दाहिनी बाज़ू पर सोयें। इससे आपके पेट के पदार्थ मुंह तक नहीं आ सकेंगे।

ये वोमिट रोकने के कुछ ऐसें तरीके है जिन्हें आप घर पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते है, इसे उपयोग करने से आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा| आपको अब से जब भी उल्टी की परेशानी हो आप ये इलाज कर सकते है|

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply