धनु राशिफल 2017

0

धनु राशि राशिफल 2017

नक्षत्रों के अनुसार 2017 धनु राशिफल कैरियर और व्यव्सायिक जीवन के मामले में मुख्यतः स्थिर रहेगा. स्वामी ग्रह बृहस्पति होने की वजह से इस राशि में पैदा होने वाले तीव्रता और विश्वास सहित किसी भी निर्णय पे पहुँच सकते हैं. इनकी इस क्षमता से इन्हें बहुत लाभ होगा. ख़ासतौर से वर्ष के पहले भाग में, नक्षत्र अनुकूल और स्थिर होंगे- रिश्तों में भी. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में उलझनें आयेंगी.

नौकरी और व्यवसाय

वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार वर्ष 2017 के धनु राशिफल के अनुसार नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष ज़बरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रमोशन मिलने के भी योग बने हुए हैं। आपके वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है व कंपनी की तरफ से आपको सुख-सुविधाएँ प्रदान की जा सकती हैं। अगर नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। अगर आपका बिज़नेस पार्टनरशिप में है तो किसी भी विवाद से आपको बचना चाहिए। इस वर्ष की गयी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। सरकारी या निजी क्षेत्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। किसी जगह फंसा हुआ आपका धन भी वापिस मिलने की संभावना है। शॉर्टकट या कम मेहनत से धन कमाने का विचार अगर आपके मन में आ रहा है तो इस समय उसे ठंडे बस्ते में डाल दें। शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करना आपके लिए काफी फ़ायदेमंद रहेगा। यदि आप रियल स्टेट का काम करते हैं, तो दोनों हाथों से लाभ लेने के लिए तैयार हो जाएँ।

शिक्षा

यह साल आपके लिए काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। छात्र वर्ग को पढ़ने लिखने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। आपमें ज्ञान प्राप्ति को लेकर जिज्ञासा बढ़ेगी। नतीजतन आप विषयों को गहनता से समझने का प्रयास करेंगे। 2017 का धनु राशि का भविष्यकथन बताता है कि मनोविज्ञान और गूढ़विज्ञान से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कामर्स में करियर बनाने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों को मन चाहे कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है। जो लोग प्रतियोगी या सरकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं उन्हें अपने प्रयास और तेज़ कर देने चाहिए।

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक लोगों से आपके पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं। कुछ नये लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में आपको मानसिक उलझने रहने वाली हैं। साथ ही गुस्से के चलते रिश्तों में तनातनी भी बढ़ सकती है। अपने जीवन साथी के साथ आदर व प्रेम से पेश आएं क्योंकि उन्हें आपकी सदैव जरुरत है। आप मौजमस्ती व मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। साथ ही घर में सुख सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु लाने की भी संभावना है। परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। माता-पिता से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान की प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई पुराना विवाद सुलझने से आप शांति का अनुभव करेंगे।

प्रेम संबंध

प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल धमाकेदार रह सकता है। आपके रिश्तों में जो दूरी पहले से रही होगी वह अब समाप्त होने की कगार पर है। आपको अपने कार्यस्थल पर किसी का साथ अधिक प्रिय लग सकता है। नए प्रेम प्रसंगों की शुरुआत भी की जा सकती है। साथ ही आपको प्रेम से जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आप एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। कुछ लोगों की विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जिसे वे गुप्त रूप से आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानियाँ उठानी पड़ सकती है। धनु के 2017 फलादेश के मुताबिक़ जो जातक विवाह करने का मन बना रहे हैं उनके लिए नए जीवन का सूत्रपात होने वाला है यानि विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के संपन्न होने का समय भी है।

स्वास्थ्य

इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। वरना पेट की तकलीफ़ें हो सकती हैं। अगर समय रहते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें। वरना स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। आप अधिक असंतोष से भर सकते हैं व मानसिक तनाव रह सकता है। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने पर अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। नियमित कसरत और योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संगीत एवं अपनी रुचियों से जुड़े कार्यों में ध्यान लगाएं। इससे आपका मन अशांत होने से बचेगा।

आर्थिक स्थिति

इस साल के पहले भाग में आपको थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धन बचाकर रखें और फ़िज़ूलखर्ची से बचें। धनु राशिफल 2017 के मुताबिक़ किसी भी प्रकार का धन संबंधित लेन-देन करते वक़्त सावधानी बरतें क्योंकि किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना बनी हुई है। किसी प्रभावशाली व उच्च पदस्थ व्यक्ति की मदद से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जो जातक व्यवसाय करते हैं, उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। काम-धंधे को लेकर की गयी यात्राएँ धन अधिक ख़र्च करवाएंगी परंतु आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाये रखने के लिए आपको अपने प्रयास तेज़ करने पड़ सकते हैं।

उपाय

  1. विष्णु जी की रोज़ाना पूजा करना फ़ायदेमंद रहेगा।
  2. गुरुवार को गरीब बच्चों में कोई पीली मिठाई बांटे।
  3. सूर्य को प्रातः नियमित जल दें।
  4. नहाने के उपरांत मस्तिष्क पर पीले चन्दन का तिलक लगाएं।
  5. हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply