आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा उतारने के घरेलू उपाय

0

आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय इन हिंदी:  कम उम्र में चश्मा लग जाना आजकल एक सामान्य सी बात है। इस समस्या से जूझ रहे लोग इसे मजबूरी मानकर हमेशा के लिए अपना लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि अगर किसी कारण से एक बार चश्मा लग जाए तो वह उतर नहीं सकता। चश्मा लगने का सबसे प्रमुख कारण आंखों की ठीक से देखभाल न करना, पोषक तत्वों की कमी या अनुवांशिक हो सकते हैं। इनमें से अनुवांशिक कारण को छोड़कर अन्य कारणों से लगा चश्मा सही देखभाल व खानपान का ध्यान रखने के साथ ही देसी नुस्खे अपनाकर उतारा जा सकता है।

बादाम एवं सौंफ

आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलु उपाय  मे सबसे पहला उपाय है बादाम और सौंफ| ये  हमारी आँख के लिए बहुत अच्छे माने जाते है| इसका उपयोग आपकी आँख की रोशनी बढ़ने में मदद करेगा| एक बार जरुर इसका इस्तेमाल करें| इसको बनाना बहुत आसान और आपके घर में आसानी से मिल जाते है|

उपयोग- बादाम, सौंफ और मिश्री तीनों की सामान मात्रा लें| अब इसे मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें| इस पाउडर को आप एक डब्बे में बंद कर कई दिनों तक रख सकती है| अब रोज रात को सोने से पहले 10 gm इस मिक्सचर को 250 ml पानी के साथ खाएं| लगातार 40 दिनों तक ऐसा करने से आपकी आँखों की रोशनी बढ़ेगी और साथ ही कमजोर यद्याश व कमजोर दिमाग की परेशानी भी दूर होगी| यह आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलु उपाय का बहतरीन नुस्खा है| बच्चों को इसकी बताई गई मात्रा का आधा दें| इसे लेने के बाद कम से कम 2 घंटे तक दौबारा पानी ना पिए| यह तरीका जरुर काम करता है एक बार जरुर इस्तेमाल कर के देखें|

त्रिफला

आयुर्वेद में त्रिफला एक चमत्कारी तत्व है| इसे त्रिफला इसलिए कहते है क्यूंकि ये 3 फलों से मिलकर बना है और इसमें 3 फलों के गुण मौजूद है| कब्ज पित्त की बीमारी के लिए त्रिफला रामवाण है| त्रिफला हमारी आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का बहुत अच्छा घरेलु उपाय  है , यह बालों के लिए भी बहुत अच्छा है|

उपयोग- 1 tbsp त्रिफला  पाउडर को 1 गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें| अब अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें और इस पानी से अपनी आँख धोएं| आँख धोते समय साफ पानी अपने में रखें| 1 महीने में ऐसा करने से आपको असर दिखाई देगा| रोज यह प्रक्रिया करें आपको परिणाम जरुर मिलेगा|

आंवला

आंवला में वितामिन c होता है जो आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है| आप आंवला  को किसी भी रूप जैसे आमला को ऐसे ही खाएं, उसका पाउडर , जैम, मुर्रबा, दवाई, जूस कैसे भी ले सकते है| आंवला हमारे बालों, नाखूनों, और आँख के लिए बहुत अच्छा होता है|

उपयोग- आंवला जूस बाजार में बना बनाया मिल जाता है| आप इसे थोड़ी सी शहद के साथ रोज सुबह पियें| या फिर 1 tbsp आमला पाउडर को पानी के साथ सोने से पहले खाएं| ये दोनों ही तरीके आपकी आँखों की रोशनी बढ़ने में सहायक है| इसे लगातार लेने से आपकी रोग अवरोधक क्षमता बढ़ेगी|

अच्छा खानपान

पौष्टिक खानपान हमारी सेहत के लिए बहुत जरुरी है| आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलु उपाय के लिए हमें अच्छा और सही मात्रा में खाना लेना सबसे ज्यादा जरूरी है| आँखों के लिए हमें विटामिन A से युक्त खाना अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा| हमें गाजर, अंडा, दूध, मेवे, फल, पत्ता गोभी, सलाद, नीम्बू, हरी पत्तेदार सब्जियां का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए|

आँखों की एक्सरसाइज

एक्सरसाइज बहुत अच्छा तरीका है, इससे आँख तंदरुस्त रहती है और रक्त संचार अच्छे से होता है| रोज एक्सरसाइज करने से आँख की रोशनी बढती है साथ ही एकाग्रता भी बढती है|

  • पहले अपनी आँखों को clockwise डायरेक्शन में कुछ देर घुमाएँ फिर तुरंत दुसरे डायरेक्शन में घुमाएँ| 4-5 बार इस प्रकिया को करें| थोड़ी थोड़ी देर देर में अपनी आँखों झपकते रहें|
  • दिन में कभी भी बैठ कर अपनी आँख को लगातार जल्दी जल्दी 15-20 बार झपकें| इसके बाद अपनी आँखों को बंद कर लेंऔर आराम करें|इन एक्सरसाइज को रोज करें कुछ महीने में असर जरुर दिखाई पड़ेगा|

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलु उपाय 

  • रात को सोने से पहले गाय के घी को अपनी आँख में लगायें|
  • ताम्बे बर्तन में रखे पानी को पीना चाहिए| रात को ताम्बे के बर्तन में पानी भर कर रख अगले दिन सुबह इसे पीना चाहिए| इससे आँख की रोशनी बढती है|
  • काली मिर्च पाउडर को बटर के साथ मिलाकर खाएं|
  • कम से कम दिन में 3 बार आँखों को साफ पानी से धोना चाहिए| (जब भी आँख धोएं अपने मुह में पानी जरुर भर लें|)
  • पूरी नींद बहुत जरुरी है|
  • सूर्य की किरणों से आँख बचाकर रखें| बाहर जाते समय काले चश्मे का इस्तेमाल करें|
  • अपने हाथों से आँखों को जोर से नहीं घिसना चाहिए|
  • अपनी आँखों के लिए अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट उपयोग करें|
  • tv, कंप्यूटर, मोबाइल का समय समय पर उपयोग करें|
  • tv, कंप्यूटर देखते समय इनसे एक निश्चित दूरी बनाये रखें|
  • हर 20 min में अपनी आँखों को आराम दें|
  • कम रोशनी में पढ़ना बहुत खतरनाक होता है| इससे आँखों पर बहुत अधिक जोर पड़ता है| इसलिए पर्याप्त रोशनी में ही कुछ पढ़ें|
  • अगर आपको चश्मा लगा है तो समय समय पर डॉक्टर को दिखाते रहें| इससे आपके आँख के नंबर की सही जानकारी आपको मिलती रहे, और आप गलत नंबर का चश्मा न उपयोग करें|
  • कही बाहर से आने के बाद अपनी आँख को पानी से जरुर साफ करें|
इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply