नाभि में तेल लगाने के फायदे

1

नाभि में तेल लगाने के फायदे हिंदी में, nabhi me tel lagane ke fayde in hindi – रोजाना रात को सोने से पहले और सुबह नहाने के बाद नाभि में सरसों का तेल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। आर्यवेद में ऐसा माना गया है कि नाभि शरीर की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करती है। इसीलिए नाभि पर तेल लगाने से शरीर को कई तरीकों से फायदा मिलता है। ज्यादातर लोग नाभि की सफाई पर कोई खास ध्यान नहीं देते हैं। नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है और इसकी सफाई बहुत जरूरी है। नाभि की सफाई और कई रोगों से बचने के लिए आपको उसमें रोजाना सरसों का तेल लगाना चाहिए। अधिकतर लोग यह जानते हैं कि चेहरे पर सरसो का तेल लगाने के बहुत लाभ होते हैं लेकिन आप इस बात से अंजान होंगे की नाभि पर सरसों का तेल लगाने के कितने फायदे मिलते हैं। इससे आपको होंठ फटने, पेट दर्द, अपच, फूड पोइजनिंग, दस्त, मतली, पीरियड्स के दर्द आदि समस्याओं से राहत मिलती है। चलिए जानते हैं कि नाभी में तेल लगाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

1. कील-मुहांसों से मिलता है छुटकारा

बेशक कील मुहांसों को खत्म करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं लेकिन रोजाना एक बूंद सरसों का तेल नाभि पर लगाकर सोने से चेहरे के ये कील मुंहासे कुछ ही हफ्तों में गायब हो जाते हैं।

2. चेहरा पर आती है चमक

बेदाग सुंदर और दमकती त्वचा पाने के लिए अब आपको कुछ ज़्यादा करने की जरूरत नहीं। बल्कि एक बूंद बादाम तेल को बेली बटन पर लगाएं और हर दिन दमकता चेहरा पाएं।

3. पेट दर्द से मिलती है राहत

नाभि पर सरसों का तेल लगाने से आपको पेटदर्द को कम करने में मदद मिलती है। इससे आपको अपच, डायरिया और फूड पोइजनिंग से लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है।

4. त्वचा बनती है मुलायम

अगर आपको सॉफ्ट, मुलायम और बेबी स्किन चाहिए तो रोजाना रात को घी नाभि पर लगाएं। अगर घी गाय के दूध से बना हो तो और भी बेहतर। इसे लगाने से आपको कुछ ही दिनों में त्वचा में बदलाव दिखने लगेगा।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

5. इन्फेक्शन से होता है बचाव

नाभि के गंदा होने से बैक्टीरिया और फंगल होने का खतरा होता है। इससे बचने के लिए आपको नाभि में सरसों का तेल लगाना चाहिए। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जिससे आपको बैक्टीरिया से बचने में मदद मिलती है।

6. होंठ नहीं फटते

कुछ लोगों के गर्मियों में भी होंठ फटते हैं। इसके अलावा जोड़ों का दर्द भी आम समस्या है। फटे होंठों के लिए आफ लिप बाम के अलावा सिर्फ रात को एक बूंद सरसों का तेल नाभि पर लगाएं। इससे आपको जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

7. पीरियड्स का दर्द होता है कम

अगर आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाना चाहिए। तेल लगाकर मालिश करने से आपको दर्द से राहत मिलती है।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

1 COMMENT

Leave a Reply