इस घरेलु उपाय से पेट खुल कर साफ़ होगा, लिवर की समस्या दूर होगी, मोटापा घटेगा और त्वचा संबंधी रोग नही होगे, सिर्फ़ 15 दिनों में एक बार करना है

हमारे शरीर का सबसे मुख्य भाग होता है शरीर की आंते। क्योंकि हमारा सारा शरीर आंतो पर ही निर्भर होता है। शरीर को अच्छे से काम करने के लिए स्वस्थ आंतों की जरूरत होती है। इसीलिए आंते स्वस्थ रखने के लिए समय समय पर इन की सफाई करना भी बहुत जरूरी होता है। जिनको लिवर की समस्या व पाचन की समस्या होती है। उनको अपनी आंते जरूर साफ़ करनी चाहिए। मोटे व्यक्ति को भी समय समय पर इनको साफ़ करना चाहिए। ताकि शरीर की आंतो की सफाई हो सके और आप शरीर से सारी गंदगी बाहर निकाल सके।

अगर इनमे गंदगी होती है तो शरीर में सबसे ज्यादा नुकसान हमारे लिवर को पहुँचता है। इसीलिए डॉक्टर भी लिवर के रोगी को वही दवाई देते है। जिनके सेवन से उनके शरीर की आंते साफ़ हो सके। अगर आपको भी लिवर की समस्या है तो इसकी सफाई करना आपके लिए बहुत अधिक जरूरी होता है। ताकि आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। लेकिन पहले जानते है की अगर आपकी आंते स्वस्थ व साफ़ नहीं है। तो इससे आपको क्या क्या रोग उत्पन्न हो सकते है।

मोटापा

  1. पेट खुल कर साफ़ न होना
  2. पाचन शक्ति का कमजोर होना
  3. त्वचा संबंधी रोग
  4. लिवर की समस्या

अगर आप भी अपनी आंतो की सफाई करना चाहते है तो एक घरेलु उपाय से आप ऐसे साफ़ कर सकते है। इसे बनाने के लिए जो आवश्यक सामग्री चाहिए। वह कुछ इस प्रकार है।

आवश्यक सामग्री

  1. एक चम्मच शहद
  2. दो चम्मच सेब का रस
  3. एक गिलास गर्म पानी

बनाने की विधि और सेवन का तरिका 

इसे बनाने के लिए गर्म पानी में शहद और सेब का रस अच्छे से मिला लेना चाहिए। और गर्म गर्म इसका सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो आपकी आंते साफ़ हो जाती है। एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए महीने में दो बार ये करना बहुत जरूरी होता है।

लीवर के लिए घरेलू उपाय

  1. लिवर सिरोसिस (जिगर के संकोचन) में दिन में 2 बार प्याज खाने से फायदा मिलता है।
  2. फैटी लीवर का आयुर्वेदिक इलाज, 25 ग्राम आंवले का रस या फिर 4 ग्राम सूखे आंवले का चूर्ण पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से 15 से 20 दिनों में जिगर के सभी दोष दूर हो जायेंगे।
  3. जिगर के रोग में दोपहर के खाने के बाद लस्सी/छाछ पीना काफी फायदेमंद है। इस घरेलू नुस्खे में छाछ में हींग, नमक, जीरा और काली मिर्च मिलाकर पीना उत्तम है।
  4. आधा निम्बू 100 ग्राम पानी में निचोड़कर इसमें नमक डालें और दिन में 2 से 3 बार पिए। इस उपाय से भी जिगर की खराबी का इलाज कर सकते है, ध्यान रहे इस मिश्रण में चीनी मत डाले।
  5. फैटी लिवर के उपाय करने में ग्रीन टी का सेवन करना काफी असरदार है। अच्छे परिणाम पाने के लिए आप ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करें और ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का फायदा उठाएं।
  6.  200 से 300 ग्राम पके हुए जामुन हर रोज खाली पेट खाने से भी लिवर की खराबी दूर करने में मदद मिलती है।
  7. विटामिन सी फैटी लिवर का घरेलू इलाज है। बेहतर परिणाम के लिए खाली पेट नींबू और संतरे का जूस पीएं।
  8. करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है पर फैटी लिवर के अचूक उपचार के लिए मददगार है। जल्दी ठीक होने के लिए हर रोज 1 या 1/2 कप सब्जी करेले की खाएं या फिर करेले का जूस बना कर पिए।
  9. आप अगर फैटी लिवर से प्रभावित हैं तो कच्चा टमाटर को अपने आहार में शामिल करे। अच्छे परिणाम पाने के लिए नियमित इसका सेवन करना चाहिए।
  10. लीवर का उपचार के लिए फैट फ्री डाइट ले, अगर आप सोचते हैं की डाइट से फैट घटाने के लिए भूखा रहना पड़ेगा तो ये गलत हैं। भूखा रहना लीवर के लिए हानिकारक है, इससे फैटी लिवर की आशंका और भी बढ़ जाएगी। लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय के लिए आहार में जूस और फल लें और पानी अधिक मात्रा में पीएं।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

कब्ज और गैस के कारगर घरेलु उपाय

  1. सौंफ : सौंफ 25 ग्राम को 500 मिलीलीटर पानी में उबालें, जब 100 मिलीलीटर पानी बच जाये तब सेंधानमक व काला नमक 2-2 ग्राम मिलाकर रख लें, फिर इस काढ़े को छानकर पीने से आध्यमान (अफारा, गैस) नष्ट हो जाता है। सौंफ को कूटकर चूर्ण बनाकर रख लें। 5 ग्राम चूर्ण हल्के गरम पानी के साथ सेवन करने से जल्दी पेट का फूलना (अफारा) नष्ट होता है। सौंफ का काढ़ा बनाकर बस्ति (एक क्रिया जिसमें गुदा मार्ग से पानी डालते हैं) देने से गैस में लाभ होता है।
  2. आंवला पाउडर : आंवला पाउडर के सेवन से अपच या कब्ज की समस्या को खत्म किया जा सकता है। रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन आपके लिए बहुत हीं ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है
  3. इलायची : कई बार ऐसा होता है कि हम ना चाहते हुए भी ज्यादा खाना खा लेते हैं. तो जब कभी भी ऐसा हो छोटी इलायची चबा लें. इलायची में पाचन क्षमता काफी अधिक मात्रा में होती है. ये वाष्पशील तेल व पाचन विकार को दूर करने में सक्षम है। इससे आप थोड़ी हीं देर में खुद को हल्का महसूस करेंगे।
  4. धनिया : धनिया का तेल 1 से 4 बूंद मिश्री के साथ देने से बच्चों को पेट की गैस से राहत मिलती है। 2 चम्मच सूखा धनियां 1 गिलास जल में उबालकर 3 बार पीने से गैस में लाभ होता है। या हरा धनिया, काला नमक, कालीमिर्च मिलाकर चटनी बनाकर चाटने से अफारा में लाभ मिलता है। यह चटनी सुपाच्य रहती है। उल्टी में धनिये को मिश्री के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है। पिसे हुए धनिये को सेंककर 1-1 चम्मच पानी से फंकी लेने से दस्त आना बंद हो जाता है। दस्तों के साथ आंव, मरोड़, उल्टी, गर्भवती की उल्टी आदि आना बंद हो जाती है। या धनिये का शर्बत अफारा को ऐसे भगा देता है कि जैसे गधे के सिर से सींग। इसके लिए 50 ग्राम धनिया को 2 लीटर में उबाल लें। इसके बाद उबले हुए पानी को ठंडा करके एक बोतल में भर लें। धनिये के दाने को छान लें। यह पानी दिन में 3-4 बार लेना चाहिए। यदि पानी मीठा लगे तो एक प्याला पीते समय उसमें थोड़ा सा काला नमक डाल लें। इससे स्वाद बढ़ जाता है और नमक शरीर को लाभ पहुंचाएगा। धनिये के पानी से हाथ-मुंह भी धोना चाहिए। इससे पसीने की दुर्गंध काफी समय के लिए दूर हो जाती है।
  5. अलसी के बीज और दूध : अलसी के बीज एक गिलास हल्के गरम दूध के साथ रात को सेवन करने से सुबह पेट बड़ी आसानी से साफ हो जाता है।

पेट की चर्बी गलाने और मोटापे के लिए घरेलू उपाय

  1. शहद और नींबू रस के मिश्रण को सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर लें। कुछ दिन लगातार इसका सेवन करने से आप आपका मोटापा कम हो जाएगा।
  2. अगर आप कुछ बूंदे शहद की और 5 ग्राम जीरा पाउडर दोनों को पानी में मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको अपना मोटापा घटता हुआ नजर आएगा।
  3. जीरा खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ मोटापे के लिए भी बहुत लाभदायक है। एक कप दही में भुने हुए जीरे का पाउडर डालकर इसका सेवन करें, इसके सेवन से आपका वजन कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा।
  4. जो लोग पेट की चर्बी से ग्रसित हैं, उनके लिए नींबू एक वरदान साबित हो सकता है। अगर रोज भोजन के साथ नींबू का सेवन किया जाए, तो पेट की चर्बी बहुत जल्दी खत्म होने लगती है। नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर देता है तथा भोजन को गला कर पाचन योग्य बना देता है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए जीरा भी बहुत उपयोगी होता है। अगर जीरे और नींबू दोनों का इस्तेमाल भोजन के साथ किया जाए, तो पेट की चर्बी बहुत जल्दी गायब हो जाती है।
  5. दोस्तों अगर आप दो बड़े चम्मच जीरे के लेकर इसे 250 ml पानी में भिगोकर छोड़ दे, इसके बाद इसे रात भर रखा रहने दे। सुबह उठने के पश्चात इससे अच्छी तरह घोल कर चाय की तरह धीरे-धीरे पिय तथा जीरे को चबा लें इसके सेवन से आपके शरीर से चर्बी कम हो जाएगी।

हमारी आयुर्वेद हीलिंग एप्प को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नीले रंग के लिंक में क्लिक करे

Download AyurvedhealingApp

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

1 COMMENT

Leave a Reply