हाई ब्लड प्रेशर में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीज़े

0

आज मैं आपको पांच ऐसे खाद्य पदार्थ बताऊंगी। जिनका आपको हाई BP में कभी भूल से भी सेवन नहीं करना है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है या फिर कंटिन्यू हाई रहता है। तो आपके लिए इन पांच खाद्य पदार्थ चीजों का सेवन जहर के समान है। आपको कभी भूल से भी इन चीजों का सेवन नहीं करना है।

कॉफी

कॉफी हाइपरटेंशन को बहुत तेजी से बढ़ा देता है। ब्लड प्रेशर अचानक से शूट कर जाता है। जब आप कॉफी पीते हैं तो इसीलिए दोस्तों कॉफी को आप अवॉइड कर दें। ये हाई ब्लड प्रेशर का दोस्त और आपका सबसे बड़ा दुश्मन होता है। इसीलिए आपको कभी भी कॉफी नहीं पीनी चाहिए अगर आपका BP हाई रहता है तो।

अचार

अचार हर कोई अपने घर में डालता है। और सभी के घर में अचार बहुत शौक से खाया जाता है। लेकिन अगर आपका BP हाई रहता है। तो आपको अचार नहीं खाना चाहिए क्योंकि अचार को नमक में डुबोकर रखा जाता है।

इसीलिए अचार काफी मात्रा में नमक अपने अंदर सोख लेता है। और यह सोडियम का बहुत ही बड़ा हब बन जाता है। यह सोडियम का बहुत बड़ा घर होता है और ये बात तो आप जानते ही हैं की हाई सोडियम हाई ब्लड प्रेशर के लिए कितना खतरनाक होता है। नमक कि अधिक मात्रा ब्लड प्रेशर को बहुत ही तेजी से बढ़ा देती है। इसीलिए अगर आप हाई BP के मरीज है तो आपको अचार नहीं खाना चाहिए।

अल्कोहल

अल्कोहल यह आपका ब्लड प्रेशर बहुत ही तेजी से बढ़ाता है। साथ ही यह हमारे रक्त नलिकाओं को भी डैमेज कर देता है। तो ये हमारे शरीर पर दो धारी तलवार की तरह काम करता है।

इसे पीने से दोनों तरफ से आप को घाटा ही घाटा है क्योकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी भी होती हैं जो फेट और कैलेस्ट्रोल को बढ़ाता है। और दूसरी तरफ ये हाई ब्लड प्रेशर को बहुत तेजी से बढ़ाता है। इसीलिए अल्कोहल का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को कभी नहीं करना चाहिए।

आयुर्वेद हीलिंग एप्प के माध्यम से पाइए आयुर्वेद से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, विभिन्न आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्ख़े, योगासनों की जानकारी। आज ही एप्प इंस्टॉल करें और पाएं स्वस्थ और सुखी जीवन। सबसे अच्छी बात ये है कि ऑफलाइन मोड का भी फीचर है मतलब एक बार अपने ये एप्प इनस्टॉल कर ली तो अगर आपका नेट पैक खत्म 🤣 भी हो जाता है तो भी आप हमारे घरेलू नुस्खे देख सकते है तो फिर देर किस बात की आज ही इनस्टॉल करे । नीचे दिए गए लाल रंग के लिंक में क्लिक करे और हमारी एप्प डाउनलोड करे
http://bit.ly/ayurvedhealing

फ्रेंच फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज में काफी मात्रा में सोडियम और फेट होता है और यह हाई ब्लड प्रेशर के लिए बहुत ही खराब है। इसीलिए आपको इसे भूल से भी नहीं खाना चाहिए।

टमैटो पैक प्रोडक्ट

आप ऐसे ही टमाटर खा सकते हैं लेकिन जो टमाटर पैक प्रोडक्ट होता है। जैसे कि टमाटर सॉस हुआ या टोमेटो केचप या फिर टमाटर जूस हुआ। इन सब में बहुत ही ज्यादा मात्रा में सोडियम होता है। तो इसीलिए आपको टमैटो केचप, टमैटो सॉस यानी कि टमाटर की कोई भी पैक वाली चीज नहीं खानी है। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के लिए ये बहुत ही हानिकारक होता है। ये पांच प्रोडक्ट आपको अवॉइड करने हैं अगर आप को हाई BP की प्रॉब्लम है तो।

Source: www.zaykarecipes.com

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply