सेब खाने के फायदे

0

सेब सबसे लोकप्रिय फलों में से एक हैं – और इससे भी बढ़िया बात यह है की बहुत से अनुसंधानों के रिसर्च ने यह साबित किया है की सेब के हेल्थ के लिए एक रामबाण फ्रूट है। सेब फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन पोषक तत्व हर तरह की बीमारी को दूर करने में मदद करते हैं. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करते हैं तो आपके शरीर की इम्युनिटी पावर मजबूत हो जाती है. इस आलेख में सेब के स्वास्थ्य लाभों की अनगिनत लिस्ट में से कुछ बैहतरीन फायदों के बारे में बताया गया है।

खाली पेट सेब खाने के फायदे

कब्ज से छुटकारा

सुबह पेट न साफ हो तो सारा दिन परेशानी रहती है। कब्ज,गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को धीरे-धीरे बिना नुकसान कम करता है। इसकी जगह पर सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं।

खून की कमी

आयरन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसका सीधा असर खून पर पड़ता है। रोजाना खाली पेट सेब का सेवन करने से एनिमिया से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो खून को साफ करने का भी काम करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

सेब डायबिटीज रोगी के लिए बैस्ट है। सेब को छिलके समेत खाने से खून में शूगर लेवल कंट्रोल रहता है।

पाचन क्रिया मजबूत

पाचन क्रिया कमजोर होने से शरीर को कई तरह के रोग घेर लेते हैं। सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करें

बदलती जीवनशैली में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है. इस कारण कम उम्र के बच्चे भी हृदय रोग का शिकार हो रहे हैं. सेब खाने या सेब का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को रोका जा सकता है. चिकित्सक हृदय रोगियों के लिए उबला हुआ ज्यादा फायदेमंद बताते हैं.

खूबसूरती बढ़ाए

सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं. जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है. साथ ही इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे आप आकर्षक लगने लगते हैं.

दांतों को स्वस्थ रखें

सेब में फाइबर होता है जिससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं. सेब का सेवन बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगता है. साथ ही सेब से आपके मुंह में थूक की मात्रा बढ़ जाती है. सेब का सेवन करने से आपके दांत पायरिया रहित रहते हैं.

हड्डियां मजबूत

सेब में प्रचुर मात्रा में कैल्शिम पाया जाता है. इस कारण प्रतिदिन सेब का सेवन करने या इसका जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती है. जिस व्यक्ति की हड्डियां मजबूत होती हैं उसे थकान कम महसूस होती है. तो खाली पेट 1 सेब का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।

चश्मा हटाए

आजकल बड़ों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगाकर घूमते हैं। आंखों की कमजोर होती रोशनी को बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब खिलाएं।

दमा रोगी के लिए फायदेमंद

सांस की बीमारी यानि दमा से छुटकारा पाने के लिए सेब या फिर सेब के जूस का सेवन करें। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। इससे दमा रोग से राहत मिलती है।

मोटापा घटाए

मोटापा कई बीमारियों को न्यौता देता है। इसे कम करने के लिए सेब खाना शुरू करें। सेब का फाइबर कैलोरी को बर्न करने में मददगार है।

पथरी से बचाए

गुर्दे में होने वाली पथरी से बचाव के लिए सेब का सेवन लाभदायक रहता है. यदि आपके पथरी हो भी गई है और आपप्रतिदिन सेब खाते हैं तो आपको पथरी के कारण होने वाले दर्द में भी आराम  मिलेगी. इसलिए पथरी रोगियों को चिकित्सक भी सेब खाने की सलाह देते हैं.

अल्जाइमर से बचाएं

अल्जाइमर मस्तिष्क से जुड़ी खतरनाक बीमारी है. एक शोध में पाया गया है कि प्रतिदिन सेब का जूस पीने से अल्जाइमर की समस्या से जीवनभर बचा जा सकता है. सेब के सेवन से मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा होती है, जिससे अल्जाइम होने का खतरा न के बराबर होता है.

सेब खाते समय रखे ये सावधानी

अगर कोई शख्स सेब में मौजूद बीजों का सेवन कर लेता है तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।

इसका कारण इन बीजों में मौजूद अमिगडलिन नामक तत्व होता है जो जब पेट में अंदर पाए जाने वाले एंजाइम से मिलता है तो यह साइनाइड का निर्माण करते है। यह सायनाइड किसी भी इंसान को बीमार कर सकता है। अमिगडलिन नामक यह घातक तत्व सेब के अलावा उन अन्य फलों में भी पाया जाता है, जिनके अंदर छोटे बीज होतै है।

‌‌‌सायनाइड की कितनी मात्रा होती है घातक?

सायनाइड किसी इंसान के लिए इस कदर हानिकारक हो सकता है कि अगर की व्यक्ति एक सेब के बीजों को पीस कर खा लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। बीजो में पाई जाने वाली इसकी मात्रा के बताए तो 1 ग्राम बीजों में 0.06 ml से 0.24 ml तक अमिगडलिन पाया जाता है। इंसानो के लिए 0.5 – 0.8 की मात्रा काफी खतरनाक साबित होती है। यहां तक की यह मात्रा मौत का कारण भी बन सकता है।

इस प्रकार खाएं सेब 

आपको बता दें कि अगर कभी आप गलती से सेब के बीच निगल भी गए हैं तो कोई खतरे की बात नही है, बस आपने उन्हें दांतो से चबाया न हो। सेब को खाने का सही तरीका यही है कि आप सेब को काट कर खाएं और काटते समय उसके सारे बीज अच्छे से निकाल दें।

इस वेबसाइट में जो भी जानकारिया दी जा रही हैं, वो हमारे घरों में सदियों से अपनाये जाने वाले घरेल नुस्खे हैं जो हमारी दादी नानी या बड़े बुज़ुर्ग अक्सर ही इस्तेमाल किया करते थे, आज कल हम भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में इन सब को भूल गए हैं और छोटी मोटी बीमारी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से तुरंत गोली खा कर अपने शरीर को खराब कर देते हैं। तो ये वेबसाइट बस उसी भूले बिसरे ज्ञान को आगे बढ़ाने के लक्षय से बनाई गयी है। आप कोई भी उपचार करने से पहले अपने डॉक्टर से या वैद से परामर्श ज़रूर कर ले। यहाँ पर हम दवाएं नहीं बता रहे, हम सिर्फ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं। कई बार एक ही घरेलु नुस्खा दो व्यक्तियों के लिए अलग अलग परिणाम देता हैं। इसलिए अपनी प्रकृति को जानते हुए उसके बाद ही कोई प्रयोग करे। इसके लिए आप अपने वैद से या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Reply